एक्सप्लोरर

रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका और उसके सहयोगी देश, अधिकारी ने किया खुलासा

अमेरिका, यूक्रेन में किए जा रहे रूस के ‘‘युद्ध अपराधों’’ के जवाब में यूरोपीय संघ (ईयू) और समूह-7 (जी7) देशों के सहयोग से बुधवार से रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाने सहित और कड़े प्रतिबंध लागू करेगा.

अमेरिका, यूक्रेन में किए जा रहे रूस के ‘‘युद्ध अपराधों’’ के जवाब में यूरोपीय संघ (ईयू) और समूह-7 (जी7) देशों के सहयोग से बुधवार से रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाने सहित और कड़े प्रतिबंध लागू करेगा. एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने इस संबंध में घोषणा से पहले यह जानकारी अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर दी.

संयुक्त कार्रवाई में रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगाना, इसके वित्तीय संस्थानों और सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों पर कड़े प्रतिबंध लागू करना तथा रूसी सरकारी अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों पर अधिक प्रतिबंध लगाया जाना शामिल होगा.

अधिकारी ने कहा कि ये देश, यूक्रेन में आम नागरिकों पर हमलों के लिए दंड के रूप में रूस को आर्थिक, वित्तीय तथा तकनीकी रूप से दुनिया के बाकी हिस्सों से और ‘‘अलग’’ करने के लिए कदम उठाएंगे.

अमेरिका ने और क्या कदम उठाया?
इससे पहले अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि अमेरिका अपने वित्तीय संस्थानों के खातों से रूस सरकार को डॉलर में कर्ज भुगतान की अनुमति नहीं देगा. इसके साथ ही, अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भुगतान चूक से बचने की रणनीतियों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है.

वित्त विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि रूस को चार अप्रैल को कर्ज भुगतान करना था. उन्हें अमेरिकी वित्तीय संस्थानों में अपने खातों से डॉलर में भुगतान की अनुमति नहीं होगी. ऐसी स्थिति में रूस को अब उपलब्ध डॉलर भंडार का उपयोग करना होगा या फिर नये राजस्व के स्रोत तलाशने होंगे अथवा चूक की स्थिति का सामना करना पड़ेगा.

यह कहा जा रहा था कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद उस पर लगायी गयी पाबंदियों के बाद भी रूस को कर्ज भुगतान की अनुमति है. उसके बाद वित्त विभाग का उक्त बयान आया है. बकाया कर्ज विदेशी निवेशकों और अन्य इकाइयों के हैं. इसका उपयोग रूस में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये सरकारी निवेश के रूप में किया गया है.

यह भी पढ़ेंः
हैरतअंगेज अंदाज में फ्यूचर रोबोट के लिए खाना बनाते दिखा शख्स, होश उड़ा देगा वीडियो

छोटे से डॉगी के साथ खेलती नजर आई मासूम बच्ची, दिल जीत रहा ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget