एक्सप्लोरर

9/11 US Attack: 20 साल पहले अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन, जिसे याद कर आज भी सहम उठते हैं लोग

9/11 US Attack: दुनिया के सबसे शक्तिशली देश पर आतंकी हमले में न सिर्फ तीन हजार लोगों की जान गई बल्कि आर्थिक तौर पर भी इस हमले ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया था.

9/11 US Attack: विश्व की महाशक्ति अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था. उससे पहले यह लोगों की सोच से परे था कि अमेरिका पर इस तरह का कभी आतंकी हमला किया जा सकता है. वहां कि अभेद सुरक्षा के बीच किए गए इस हमले में करीब तीन हजार लोगों की जान चली गई. मरने वालों में सैकड़ों पुलिस ऑफिसर और फायर फाइटर्स भी शामिल थे. दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार न्यूयॉर्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर देखते ही देखते पलभर में जलकर खाक हो गया. इस घटना को अंजाम देने वाला वो शख्स था अलकायदा का खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन.

मरने वालों में 77 देशों के लोग

20 साल पहले खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकियों ने चार पैसेंजर एयरक्राफ्ट को हाईजैक किए थे और उनमें से दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स से टकरा दिया. इसमें न सिर्फ वहां काम करने वाले हजारों लोगों की मौत हो गई बल्कि विमान में सवार लोग भी बेमौत मारे गए. तीसरा विमान वाशिंगटन डीसी के बाहर पेंटागन और चौथा पेंसिलवेनिया के मैदान में जाकर गिरा. इस आतंकी हमले में मरने वालों में 77 देशों के लोग शामिल थे.


9/11 US Attack: 20 साल पहले अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन, जिसे याद कर आज भी सहम उठते हैं लोग

9/11 अमेरिका के इतिहास में सबसे काला दिन

अमेरिका पर किए गए इस हमले में अलकायदा के 19 आतंकी शामिल थे. महाशक्ति पर हुए इस आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. उस वक्त तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 11 सितंबर की इस घटना को अमेरिकी इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया था. हमला की भयावहता का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से अलग-अलग तरह का करीब 18 लाख टन मलबा निकाला गया था और इसे हटाने में करीब 9 महीने लग गए थे.

11 सितंबर के हमले से अर्थव्यवस्था को झटका

दुनिया की सबसे शक्तिशाली देश पर आतंकी हमले में न सिर्फ तीन हजार लोगों की जान गई बल्कि आर्थिक तौर पर अमेरिका को बड़ा झटका दिया. 11 सितंबर 2001 से लेकर 17 सितंबर 2001 तक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज बंद रहे. उसके बाद जब बाजार खुला तो बहुत ही गिरा हुआ था. अमेरिकी बाजारों की यह सबसे बड़ी गिरावट थी.



9/11 US Attack: 20 साल पहले अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन, जिसे याद कर आज भी सहम उठते हैं लोग

इसके बाद अपने ऊपर हुए हमले का बदला लेने के लिए अमेरिका ने न सिर्फ सद्दाम हुसैन को मार गिराया बल्कि अफगानिस्तान से तालिबान की सत्ता को उखाड़ फेंका और उसके बाद पाकिस्तान में छिपे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत मार गिराया.

ये भी पढ़ें:

Taliban Government: अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर तालिबानी सरकार का हो सकता है शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget