एक्सप्लोरर

Taliban Government: अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर तालिबानी सरकार का हो सकता है शपथ ग्रहण

Taliban Government: मुल्ला अब्दुल गनी बरादर डिप्टी पीएम बनाए गए. जबकि मुल्ला याकूब अफगानिस्तान के नए रक्षा मंत्री होंगे और अमीर मुत्तकी को विदेश मंत्री बनाया गया है.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान की नई सरकार के गठन का एलान कर दिया गया है. नई सरकार का शपथ ग्रहण 11 सितंबर को हो सकता है. तालिबान की अंतरिम सरकार में मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे. आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के सिराजुद्दीन हक्कानी गृहमंत्री होंगे. मुल्ला अब्दुल गनी बरादर डिप्टी प्रधानमंत्री बनाए गए. जबकि मुल्ला याकूब अफगानिस्तान के नए रक्षा मंत्री होंगे और अमीर मुत्तकी को विदेश मंत्री बनाया गया है.

तालिबान की नई सरकार के 11 सितंबर को शपथ लेने की उमीद है. इसी दिन अमेरिका में हुए 9/11 हमले की 20वीं बरसी है. हालांकि तालिबान नेताओं ने कहा है कि शपथ ग्रहण की इस तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

गौरतलब है कि अमेरिका में किए गए आतंकी हमले के बाद उसने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को उखाड़ फेंका था. लेकिन, ऐसे वक्त पर जब अमेरिकी सैनिकों ने करीब 20 साल बाद वतन वापसी की है, अफगानिस्तान में दोबारा तालिबान का शासन आ चुका है और वे इस खुशी में जश्न मना रहे हैं.

इधर, अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद, उनके दो उप-प्रधानमंत्रियों समेत तालिबान की अंतरिम सरकार के कम से कम 14 सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काली सूची में हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ गयी है.

कार्यवाहक रक्षामंत्री मल्ला याकूब, कार्यवाहक विदेश मंत्री मुल्ला अमीर खान मुत्ताकी, उपविदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनिकजई भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1988 प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्ध है. इसे तालिबान प्रतिबंध समिति के नाम से भी जाना जाता है. बीबीसी ऊर्दू ने खबर दी, ‘‘तालिबान की अंतरिम सरकार के कम से कम 14 सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काली सूची में हैं.’’

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Crisis News: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार काबुल एयरपोर्ट से लोगों को लेकर विमान ने भरी उड़ान

Afghanistan New Government: सरकार के एलान के बाद तालिबानी PM मुल्ला हसन अखुंद का आया पहला बयान, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget