एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान सुबह से ही करने लगा था कॉल, लेकिन...', ऑल पार्टी डेलीगेशन ने बताया कैसे हुआ सीजफायर?

All Party Delegation On Ceasefire: मलेशिया पहुंचे सर्वदलीय प्रनिधिमंडल ने बताया कि 10 मई को पाकिस्तान ने सीजफायर का निवेदन किया था. वो संपर्क करने की कोशिश कर रहा था लेकिन हॉटलाइन में दिक्कत थी.

India Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने असीम मुनीर की सेना को जबरदस्त मात दी. हताश पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर का निवेदन किया और भारत ने उसकी इस रिक्वेस्ट को मान लिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश से भातीय प्रतिनिधिमंडल ने इसके बारे में विस्तार से बताया कि आखिर कैसे सीजफायर हुआ.

केंद्र सरकार के रुख को दोहराते हुए जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि सीजफायर पूरी तरह से द्विपक्षीय था और इसकी पहल पाकिस्तान ने की थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने इसका आह्वान किया था लेकिन हॉटलाइन में समस्या थी. मलेशिया के कुआलालंपुर में पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संजय झा कर रहे हैं और यहीं उन्होने ये बात कही.

घबराए पाकिस्तान ने भारत में अपने दूतावास लगाया फोन

उन्होंने कहा, "अगर मैं आपको विशेष रूप से बताऊं तो पाकिस्तानी डीजीएमओ ने सुबह संघर्ष विराम के लिए कोशिश की लेकिन हॉटलाइन में समस्या थी. क्योंकि कुछ लोग पूछते हैं कि ये सीजफायर कैसे हुआ तो मै बताता हूं कि इसके बाद भारत में पाकिस्तान के दूतावास के लोगों ने भारतीय लोगों से संपर्क किया और बताया कि वो भारत के डीजीएमओ से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है.”

‘हम जो करना चाहते थे, वही किया’

वो आगे कहते हैं, “इसके बाद मैसेज आया कि हम डेढ़ दो बजे के बाद बात करेंगे. फिर भारत के डीजीएमओ ने उनसे बात की. उन्होंने सीजफायर के लिए अनुरोध किया और दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर ये हुआ. इसके बाद भारत सीजफायर के लिए राजी हो गया क्योंकि भारत युद्ध के पक्ष में नहीं है. हम संदेश देना चाहते थे कि हम सिर्फ उनके आतंकी ठिकानों ध्वस्त करना चाहते थे और ये हमने करके दिखाया.”

यहां जान लेना ये भी जरूरी है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई को शाम 5.25 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा की थी, जो झा के दोनों देशों के बीच बातचीत के दावे के करीब दो घंटे बाद हुआ. इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम की पुष्टि की.

ये भी पढ़ें: 'हमारे मित्र देश नहीं चाहते कि पाकिस्तान भीख का कटोरा लेकर...', PAK पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget