एक्सप्लोरर

चौथे दिन भी जारी रहा बम की धमकी का सिलसिला! AI की मुंबई-लंदन फ्लाइट को लैंडिंग से एक घंटे पहले मिला थ्रेट

Emergency Landing Call: बीते कई दिनों से इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. ताजा मामले में लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग का कॉल दिया गया है.

Emergency Call To AI Flight: बीते कुछ दिनों से भारतीय एयरलाइन्स की कई फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, जिसमें से ज्यादातर फर्जी निकलीं. इन सब के बीच एयर इंडिया की मुंबई-लंदन फ्लाइट को सिक्योरिटी की वजह से लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग का कॉल दिया है. 

मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान में ही आपातकाल घोषित कर दिया गया. फ्लाइट ने ब्रिटेन की राजधानी के ऊपर उड़ते समय एक आपातकालीन सिग्नल भेजा. फ्लाइटरडार ने X पर पोस्ट किया कि मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट- AIC129- स्क्वाकिंग 7700, जो सामान्य आपातकाल का संकेत है. कारण फिलहाल अज्ञात है. 

सुबह सात बजे मुंबई से लंदन के लिए भरी थी उड़ान 

आज, एयर इंडिया की पांच फ्लाइट, दो विस्तारा और दो इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिली, जो इस सप्ताह एयरलाइनों को मिली धमकी भरी कॉल की सूची में शामिल हो गई है. एयर इंडिया की बोइंग 777 ने सुबह 7:05 बजे (आईएसटी) मुंबई से उड़ान भरी और पूर्वी इंग्लैंड के ऊपर चक्कर लगाया और आपातकाल की घोषणा की. AI129 फ्लाइट ने लैंडिंग से एक घंटे पहले आपातकाल की घोषणा कर दी. इसे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर दोपहर 12:05 बजे (यूके समयानुसार) उतरना था.

हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाइट

फ्लाइटरडार24 की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, विमान अब 'स्क्वाकिंग 7700' नहीं है और हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरा है. दरअसल, 'स्क्वाकिंग 7700' विमान में मौजूद स्थिति के बारे में आस-पास के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित करता है. 

4 दिन में 20 विमानों को मिल चुकी हैं धमकियां 

एयरलाइन्स को बम की धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा, चार दिनों में कम से कम 20 विमानों को धमकियां मिली हैं. आज एयर इंडिया की पांच उड़ानों, विस्तारा की दो और इंडिगो की दो उड़ानों को बम की धमकियां मिलीं. 

ये भी पढ़ें: Flight Bomb Threat Case: उड़ानों में बम की फर्जी धमकी देने वालों की आएगी शामत! नया कानून लाने की तैयारी में केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget