एक्सप्लोरर

एयर इंडिया और एयर मॉरिशस ने की कोडशेयर साझेदारी, साउथ अफ्रीका के 17 रूट्स पर यात्रा होगी आसान

Air India CEO: एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने कहा कि भारत, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस जैसे देशों के लिए एक बड़ा पर्यटन और व्यापारिक स्रोत है. एयर मॉरिशस के साथ साझेदारी हमारे नेटवर्क को विस्तार देगी.

Air India and Air Mauritius: भारत की अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया और मॉरिशस की राष्ट्रीय एयरलाइन एयर मॉरिशस ने अपनी कोडशेयर साझेदारी को और मजबूत किया है. यात्रियों को अब भारत, मॉरिशस, रीयूनियन, दक्षिण अफ्रीका और मेडागास्कर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. यह समझौता 81वें IATA वार्षिक आम बैठक के मौके पर नई दिल्ली में हुआ, जिसमें एयर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन और एयर मॉरिशस के चेयरमैन किशोर बीगू मौजूद थे.

17 मार्गों पर दोनों कंपनियां करेंगी कोडशेयर

इस नए समझौते के तहत, दोनों एयरलाइंस अब कुल 17 मार्गों पर कोडशेयर करेंगी. एयर इंडिया अब एयर मॉरिशस की फ्लाइट्स पर ‘AI’ डिज़ाइनेटर कोड लगाएगी, जिनसे यात्रियों को केप टाउन, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) और एंटानानरीवो (मेडागास्कर) जाने में आसानी होगी. ये सभी कनेक्शन मॉरिशस के जरिए उपलब्ध होंगे, जिससे एक ही टिकट पर पूरी यात्रा और बैगेज ट्रांसफर आसानी से संभव होगा.

एयर मॉरिशस भारत में शहरों में MK डिजाइनेटर कोड लगाएगी

वहीं, एयर मॉरिशस अब एयर इंडिया की मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ानों पर अपना ‘MK’ डिज़ाइनेटर कोड लगाएगी. इसके अलावा, अब मॉरिशस और मुंबई के बीच एयर इंडिया की उड़ानों पर भी एयर मॉरिशस का कोड होगा.

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया पहले से ही मॉरिशस और मुंबई, दिल्ली, रीयूनियन के बीच एयर मॉरिशस की उड़ानों पर कोडशेयर कर रही थी. इस समझौते पर किशोर बीगू ने कहा कि हम एयर इंडिया के साथ इस सहयोग से खुश हैं. भारतीय यात्रियों को अब मॉरिशस के साथ-साथ रीयूनियन, दक्षिण अफ्रीका और मेडागास्कर तक भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

समझौते को लेकर बोले एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन

वहीं, एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि भारत, दक्षिण अफ्रीका और मॉरिशस जैसे देशों के लिए एक बड़ा पर्यटन और व्यापारिक स्रोत है. एयर मॉरिशस के साथ यह साझेदारी हमारे वैश्विक नेटवर्क को और विस्तार देगी. इस साझेदारी से दोनों देशों के बीच चलने वाली सभी उड़ानों पर दोनों एयरलाइनों के कोड होंगे, जिससे यात्रियों को ज्यादा च्वाइस और कनेक्टिविटी मिलेगी.

जानकारी के अनुसार, ये कोडशेयर की उड़ानें 1 जुलाई 2025 से एयर इंडिया और एयर मॉरिशस की वेबसाइटों और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए से बुक की जा सकेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget