एक्सप्लोरर

कैसे होगा अगला युद्ध? CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब! पाकिस्तान को लग न जाए सदमा

India Pakistan Tension: सीडीएस अनिल चौहान ने शांगरी-ला डायलॉग में कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों को संयम की सीमा बता दी है.

India Pakistan Tension: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने कहा कि है कि ऑपरेशन सिंदूर 'कॉन्टैक्ट लेस' युद्ध था. इस दौरान सेनाओं का किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ, लेकिन फिर भी कार्रवाई हो गई. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया था. अब CDS अनिल चौहान ने संकेत दिया है कि अगला युद्ध किस तरह से हो सकता है. 

CDS चौहान ने हाल ही में शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि विरोधियों को ऑपरेशन सिंदूर से हमारे संयम का अंदाजा लग चुका है. CDS चौहान ने कहा कि भारत को आतंकवाद की वजह से काफी नुकसान हुआ है, लेकिन देश अब इसको लेकर सख्त है. उन्होंने पाकिस्तान को इशारा करते हुए कहा कि भारत किसी भी तरह से आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा.

कॉन्टैक्ट लेस हो सकता है अगला युद्ध

अगर भारत की जंग हुई तो यह ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही कॉन्टैक्ट लेस हो सकती है. CDS चौहान ने इसी बात की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि 'मानव रहित सिस्टम' और 'डू इट योरसेल्फ' का चलन बढ़ गया है. इससे मानवीय नुकसान और आर्थिक नुकसान कम हो रहा है. अब युद्ध में ड्रोन का चलन भी काफी बढ़ गया है. यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध में यह देखने को मिला. भारत और पाकिस्तान ने भी तकनीक का सहारा लिया.

इन ट्रेंड से प्रभावित हो सकते हैं भविष्य के युद्ध

यूक्रेन ने हाल ही में रूस के पर ड्रोन अटैक करते हुए उसके पांच एयरबेस तबाह कर दिए. दूसरी ओर रूस के पास कई घातक मिसाइलें हैं, जिनका अभी उसने इस्तेमाल नहीं किया है. भविष्य के युद्ध सेंसर तकनीक से प्रभावित हो सकते हैं. किसी मानव रहित मशीन में टारगेट को लॉक कर दिया जाएगा और वह सेंसर के जरिए अटैक कर देगी. दूसरा ट्रेंड लंबी दूरी की मिसाइलें बन सकती हैं. 

नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर के हो सकते हैं ये तरीके

  • साइबर युद्ध - साइबर युद्ध की बात करें तो दुश्मन देश के कंप्यूटर नेटवर्क और डेटाबेस को निशाना बनाया जा सकता है. इसके लिए हैंकिंग या फिर मैलवेयर का सहारा लिया जा सकता है. 
  • इलेक्ट्रॉनिक युद्ध - रडार या जीपीएस को जाम किया जा सकता है या इसके जरिए दुश्मन देश को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा सकता है.
  • ड्रोन या स्वचालित हथियार - ड्रोन के जरिए दुश्मन देश पर अटैक किया जा सकता है. इससे मानवीय नुकसान कम होगा. 
  • सूचना युद्ध - इसमें प्रोपगैंडा फैलना या गलत खबरें चलाना शामिल है. दुश्मन देश का मनोबल तोड़ने में सहायक साबित हो सकता है.
  • हाइपरसोनिक हथियार - अत्यधिक तेज गति की मिसाइलें डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सफल हो सकती हैं. लिहाजा इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget