एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान से कैसे निकाला गया भारतीय राजनयिकों और अधिकारियों को? तालिबान ने रोका था पहले दस्ते का रास्ता

Afghanistan Crisis: सूत्रों के मुताबिक तालिबान ने पूरे डिप्लोमेटिक इलाके को घेर लिया था और खास कर भारतीय दूतावास पर कड़ी निगरानी कर रहे थे.

Afghanistan Crisis: काबुल से सभी भारतीय राजनयिक, अधिकारी और आईटीबीपी (ITBP) के सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित वापस भारत ले तो आया गया मगर इस पूरी प्रक्रिया के डराने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत कुछ अन्य लोगों कि सोमवार हुई वापसी में विघ्न पहुंचाने की कोशिश की थी. 

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों, राजनयिको और सुरक्षा कर्मियों को निकालने के मकसद से भारत ने 15 अगस्त को ही दो भारतीय वायुसेना के C-17 जहाज़ काबुल भेजे थे मगर काबुल में 15 और 16 अगस्त को हालात इतने बिगड़ गए थे कि ये संभव नहीं हो पाया. 

सूत्रों के मुताबिक तालिबान ने पूरे डिप्लोमेटिक इलाके को घेर लिया था और खास कर भारतीय दूतावास पर कड़ी निगरानी कर रहे थे. यही नहीं तालिबान ने तो भारतीय वीज़ा की एजेंसी शाहीर वीज़ा एजेंसी को भी रेड कर दिया था. 

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को जब करीब 45 लोगों का पहला दस्ता काबुल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ तब रास्ते में तालिबान ने उनका रास्ता रोक लिया था और उनसे कई सामान भी छीन लिए थे. किसी तरह इन सभी लोगों को एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित दिल्ली वापस लाया जा सका. हालांकि एयरपोर्ट पर मौजूद हज़ारो लोगों की भीड़ ने उसमें भी काफी बाधा डाली थी.

इन सब मुश्किलों के बीच आज अफगानिस्तान में भारत के राजदूत समेत सभी भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों,आईटीबीपी के सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों को भारत वापस ले आया गया. मगर आज भी सबसे बड़ा संकट इन सभी लोगों को काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचाना था जो कि भारी सुरक्षा के बीच संभव हो सका.

यही नहीं, इसमें बड़ी अहम भूमिका विदेश मंत्री डॉ जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री और एनएसए डोवाल की अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बात ने निभाई. इसके बाद ही अमेरिका की मदद से आज सभी भारतीयों को देश वापस लाया जा सका.

काबुल की बजाय अब दोहा में होगी हामिद करजई और तालिबान के बीच बातचीत, मिलीजुली सरकार के लिए कोशिश करेंगे पूर्व राष्ट्रपति 

Explained: क्या संप्रदाय/पंथ के हिसाब से भारत और अफगानिस्तान के मुसलमानों में बड़ा फर्क है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget