नेपाल में संसद के सामने एक व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Prem Prasad Acharya: व्यक्ति की पहचान इल्लम जिले के प्रेम प्रसाद आचार्य के रूप में हुई है.
Person Sets Himself On Fire: नेपाल की संघीय संसद के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की. व्यक्ति की पहचान इल्लम जिले के प्रेम प्रसाद आचार्य के रूप में हुई है. उसे कीर्तिपुर के बर्न अस्पताल में ले जाया गया है. अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
एसपी मैनाली ने कहा, 'मुझे पता चला है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. उन्हें आगे के इलाज के लिए कीर्तिपुर ले जाया गया है.” उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है.
A person sets himself on fire in front of Nepal’s Federal Parliament
— ANI (@ANI) January 24, 2023
The person has been identified as Prem Prasad Acharya from Illam Dist.He’s taken to burn hospital in Kirtipur: DR Mainali, SP of Metropolitan Police Complex Kathmandu to ANI over phone
Source: CCTV Screengrab pic.twitter.com/jYpf9vIUQ0


















