एक्सप्लोरर

अमेरिका के 57 सांसदों की बाइडेन से अपील- भारत को कोविड संबंधी और सहायता दी जाए

कांग्रेशनल इंडिया कॉकस में अध्यक्ष ब्रेड शेरमन ने पत्र लिखकर कहा है कि भारत में सभी का टीकाकरण हो यह अमेरिका के हित में है, इसलिए भारत को टीके उपलब्ध करवाए जाने चाहिए.

वॉशिंगटन: अमेरिका के 57 सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर भारत को दी जाने वाली कोविड संबंधी सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया है. बाइडेन को भेजे पत्र में सांसदों ने लिखा, 'संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के कारण भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भार बहुत अधिक बढ़ गया है. वायरस को खत्म करने के लिए हमें अपनी ओर से प्रयास करने चाहिए.'

कांग्रेशनल इंडिया कॉकस में अध्यक्ष ब्रेड शेरमन ने कहा, 'भारत में कोविड की दूसरी भयावह लहर को लेकर हमें बहुत अधिक चिंता है. भारत वैश्विक महामारी कोविड-19 का केंद्र बन गया है. आज का दिन भारत के लिए बहुत कष्टदायी रहा है, वहां 4205 लोगों की मौत हो गई और इन्हें मिलाकर अब तक 2,50,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.'

"टीकाकरण करवा चुके अमेरिकी लोगों के लिए भी गंभीर खतरा"
पत्र में शेरमन ने कहा, "भारत में कोविड का हालिया प्रकोप एक मानवीय संकट है जिसमें हमें सहायता देने की जरूरत है. जब तक भारत में कोविड कहर बरपाता रहेगा तब तक वायरस के नए स्वरूपों की उत्पत्ति का जोखिम भी बना रहेगा जो टीकाकरण करवा चुके अमेरिकी लोगों के लिए भी एक गंभीर खतरा हो सकता है. भारत को अतिरिक्त चिकित्सा उपकरणों, आपूर्तियों और अन्य आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता है. इसके साथ ही पत्र में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर आदि भेजे जाएं."

पत्र में कहा गया कि भारत में सभी का टीकाकरण हो यह अमेरिका के हित में है, अत: भारत को टीके उपलब्ध करवाए जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: कोरोना से मौत का तांडव जारी, 24 घंटे में 4120 संक्रमितों की मौत, 3.62 लाख नए केस

Petrol-Diesel Today: चुनाव के बाद 10 दिनों में कितना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, जानिए आज का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget