एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल में छिड़ी भयंकर जंग, अमेरिका ने रवाना कर दिए 24 टैंकर एयरक्राफ्ट, जानें अब क्या होगा?

US Tanker Aircraft: फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, रविवार देर रात तक कम से कम 24 KC-135 और KC-46 टैंकर विमान पूर्व दिशा में भेजे जा चुके हैं, और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है.

US Tanker Aircraft: इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच, अमेरिकी वायुसेना ने एयर रिफ्यूलिंग टैंकर विमानों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती शुरू कर दी है. ये विमान अमेरिका के सैन्य ठिकानों से अटलांटिक महासागर पार कर यूरोप की ओर भेजे जा रहे हैं.

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, रविवार देर रात तक कम से कम 24 KC-135 और KC-46 टैंकर विमान पूर्व दिशा में भेजे जा चुके हैं, और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है.

अमेरिका ने साफ नहीं किया तैनाती का मकसद
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने अभी तक इस तैनाती के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, नाटो के सहयोगी देशों के बीच ऐसी स्थिति में जरूरी लॉजिस्टिक और सपोर्ट विमानों की त्वरित तैनाती के लिए आपसी समन्वय की व्यवस्था पहले से बनी हुई है. इससे पहले भी सीरिया और इराक में हुए संघर्षों के दौरान अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों के लिए इसी तरह के टैंकर विमानों की मदद से हवाई अभियान को समर्थन दिया था.

लंबे समय तक चलने वाले अभियान की तैयारी में अमेरिका!
टैंकर विमानों की बड़ी संख्या में पूर्व की ओर तैनाती यह साफ संकेत देती है कि अमेरिकी सेना लंबे समय तक चलने वाले अभियान की तैयारी में जुटी है, खासकर अगर मध्य पूर्व का तनाव और बढ़ता है या नाटो सहयोग की जरूरत पड़ती है. यह कहना अभी मुश्किल है कि यह तैनाती केवल एहतियातन की जा रही है या इसके पीछे कोई बड़ा सैन्य ऑपरेशन छुपा है. 

किस लिए इस्तेमाल होते हैं टैंकर विमान?
इन टैंकर विमानों का इस्तेमाल ऐसे लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जो अपने देश से काफी दूर जाकर हमलों में हिस्सा लेते हैं, जैसे कि इस समय ईरान पर हमले कर रहे इजरायली फाइटर जेट्स, जिन्हें लंबे सफर के दौरान हवा में ही कई बार ईंधन भरने की जरूरत होती है.

ईरान और इजरायल के बीच जारी टकराव के बीच यह बड़ी तैनाती देखी जा रही है. दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी से सटीक हमले किए हैं. ऐसे ऑपरेशनों के लिए विमान को हवा में ही ईंधन भरने की जरूरत होती है, जिससे उनकी रेंज बढ़ जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget