एक्सप्लोरर

कोरोना की तीसरी लहर से भी क्या ऐसे ही निपटेगी सरकार ?

इस वक्त देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना संक्रमण के हर दिन 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दी है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना की दूसरी लहर की तबाही अभी थमी भी नहीं है कि वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर के आने का ऐलान करके एक नए संकट की चेतावनी दे डाली है. साथ ही अब संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का खतरा भी मंडराने लगा है. ऐसे में सवाल उठता है कि जहां संक्रमण की दूसरी लहर ने ही हमारे पूरे स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोलकर रख दी हो, वहां सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की क्या कोई ठोस तैयारी अभी से की है या नहीं? 

सुप्रीम कोर्ट ने भी आज इस पर चिंता जाहिर करते हुए केन्द्र सरकार से पूछा है कि इससे निपटने का इमरजेंसी प्लान क्या है. लेकिन सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल के जवाबों से तो कोर्ट को भी यही लगा है कि सरकार में बैठे नीति-निर्माताओं ने फिलहाल इसकी कोई मुकम्मल तैयारी नहीं की है. इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि सरकार अभी दूसरी लहर में ही ऑक्सिजन, बेड व वैक्सीन की कमी को दूर करने में ही अपना सारा वक्त खपा रही है. लेकिन महामारी के विशेषज्ञ मानते हैं कि दूसरे देशों के अनुभवों से सबक लेते हुए अगर सरकार ने समानांतर तैयारी नहीं की, तो तीसरी लहर और भी ज्यादा ख़ौफ़नाक मंज़र दिखा सकती है क्योंकि बच्चों पर इसका असर होने की आशंका अधिक है.

दुनिया के कई देश कोरोना की तीसरी और कुछ चौथी लहर भी झेल चुके हैं लेकिन ऐसा शायद ही कोई मुल्क होगा, जहां के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को हेल्थ से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं के लिए फटकार लगाई हो या अगली लहर की तैयारियों पर उससे कोई जवाब-तलब किया हो. इससे पता चलता है कि हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, लिहाजा न्यायाधीश भी उतने ही फिक्रमंद हैं, जितना कि एक आम इंसान. यही कारण है कि आज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को सरकार से पूछना पड़ा कि "अगर बच्चे संक्रमित हुए तो उसके लिए क्या प्लान है?

बच्चे इनफेक्ट होते हैं तो मां-बाप कैसे क्या करेंगे, अस्पताल में रहेंगे या क्या करेंगे, इसका आखिर क्या प्लान है? तीसरी लहर के लिए आप मैन पावर कहां से लाएंगे?" उन्होंने सलाह देने वाले अंदाज में कहा कि "क्या हम ऐसे डॉक्टरों की टीम तैयार कर सकते हैं, जो टेक्नोलॉजी से इलाज करे. सेकंड वेव को हैंडल करने के लिए मैन पावर नहीं है ,तो थर्ड वेव के लिए भी हमारे पास मैन पावर नहीं होगा. क्या हम फ्रेश ग्रेजुएट डॉक्टर और नर्स का उसमें इस्तेमाल कर सकते हैं? "

उन्होंने एक और अहम सवाल उठाया कि आपके पास घर पर बैठे डॉक्टर और नर्स के लिए क्या प्लान है? क्योंकि थर्ड फेस में डॉक्टर और नर्स तो थक चुके होंगे, तब क्या करेंगे? कोई बैकअप तैयार करना होगा. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि देश में एक लाख डॉक्टर और ढाई लाख नर्स घरों में बैठे हुए हैं, जो तीसरी वेव में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसी तरह से करीब एक लाख डॉक्टर NEET परीक्षा का इंतज़ार कर रहे हैं, आपके पास उनके लिए क्या प्लान है?"

गौरतलब है कि भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन समेत तमाम अन्य विशेषज्ञ तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दे चुके हैं. लेकिन यह कब आएगी औऱ पहली व दूसरी से कितनी अलग होगी, इसकी भविष्यवाणी वैज्ञानिक भी नहीं कर सकते. हां, राघवन ने इतना ज़रूर कहा है  कि कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं और तमाम वैज्ञानिक इन अलग-अलग किस्‍मों का मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं.

वायरोलॉजिस्‍ट डॉ. वी रवि सहित तमाम वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्‍चों को ज्‍यादा खतरा हो सकता है. लिहाजा सरकार की पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि जब तक देश में तीसरी लहर दस्‍तक दे, तब तक ज्‍यादातर वयस्‍कों को कोरोना का कम से कम एक टीका लग चुका हो. वैसे भी बच्‍चों के लिए कोरोना वैक्‍सीन तैयार करने पर अभी दुनिया के कई देशों में काम चल रहा है. 

उनके मुताबिक यह केंद्र और राज्‍य सरकारों के लिए मजबूत रणनीति बनाने का समय है. अक्‍टूबर और दिसंबर के बीच उन्‍हें स्थितियों को संभालने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी. जानकारों का मानना है कि तीसरी लहर से निपटने में वैक्‍सीनेशन की अहम भूमिका होगी, लिहाजा जितनी तेजी से बड़ी आबादी का टीकाकरण हो जाएगा, उतनी ज्‍यादा जानें बचाई जा सकेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Attack Oil Tanker: क्या तेल को महंगा बनाए रखना चाहता है ईरान? तीन तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ी हलचल, जानें मकसद
क्या तेल को महंगा बनाए रखना चाहता है ईरान? तीन तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ी हलचल, जानें मकसद
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
US-Iran War LIVE: ईरान का बदला, बहरीन में फिर बजे सायरन, तेहरान ने शेख ईसा एयरबेस पर हमले का किया दावा
Live: ईरान का बदला, बहरीन में फिर बजे सायरन, तेहरान ने शेख ईसा एयरबेस पर हमले का किया दावा
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget