एक्सप्लोरर

मिलिये नए जमाने की फॉक्सवेगन हिप्पी वैन से, कई मामलों में है खास

नई दिल्लीः फॉक्सवेगन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में केवल आकर्षक डिजायन और एडवांस फीचर वाली कारों के लिए ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश माइक्रोबस के लिए भी जाना जाता है. कंपनी की ये माइक्रोबस ‘हिप्पी वैन’ के नाम से मशहूर थीं. कंपनी ने माइक्रोबस को 1950 में उतारा था, कई घरों के अलावा ये कार्टून शो, फिल्मों और म्यूजि़क वीडियो का भी हिस्सा बनीं.

हिप्पी वैन में इंजन पीछे की तरफ लगा होता था, केबिन में काफी जगह मिलती थी और इसे कैसे भी इस्तेमाल किया जा सकता था. इन खासियतों की बदौलत दुनियाभर में इसे अच्छी पहचान मिली है.

फुली इलेक्ट्रिक होगी नई हिप्पी वैन

अब बारी है नए जमाने और भविष्य की हिप्पी वैन यानी माइक्रोबस की, जो इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस यानी खुद से चलने वाली होगी. फॉक्सवेगन ने ऐसी ही माइक्रोबस के कॉन्सेप्ट को आई.डी. बज़ के नाम से पेश किया है. इसे अमेरिका में चल रहे डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में दिखाया गया.

मिलिये नए जमाने की फॉक्सवेगन हिप्पी वैन से, कई मामलों में है खास

फॉक्सवेगन आई.डी. बज़ कॉन्सेप्ट को मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइवर किट (एमईबी) प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है. अच्छे बैलेंस के लिए इस में 111किलोवॉट के बैटरी पैक को फ्लोर पर बीचों-बीच लगाया गया है. ये वैन ऑल-व्हील-ड्राइव होगी. पावर सप्लाई के लिए इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी होंगी, एक मोटर अगले पहियों पर पावर देगी और दूसरी पिछले पहियों को पावर सप्लाई करेगी. दोनों मोटर 401.4 पीएस की पावर देंगी. इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे करीब 5 सेकंड का समय लगेगा. इस में आठ पैसेंजर बैठ सकते हैं और सामान रखने के लिए लगेज़ स्पेस भी मिलेगा.

एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक माइक्रोबस 434.5 किलोमीटर का सफर तय करेगी. बैटरी को 80 फीसदी चार्ज होने में करीब 30 मिनट का समय लगेगा. हालांकि क्षेत्रों और जरूरतों के हिसाब से भी इसमें कुछ विकल्प मिलेंगे.जैसे रियर-व्हील-ड्राइव वालों के लिए इसमें 83 किलोवॉट की बैटरी मिलेगी, इसमें 272 पीएस की पावर मिलेगी.

इसमें लेज़र, रडार, अल्ट्रासोनिक सेंसर और कैमरा समेत कई फीचर मिलेंगे. आई.डी. बज़ दुनिया की पहली फुली ऑटोनॉमस यानी खुद से चलने वाली इलेक्ट्रिक मल्टी-पर्पज व्हीकल (एमपीवी) होगी.

मिलिये नए जमाने की फॉक्सवेगन हिप्पी वैन से, कई मामलों में है खास

पुश करते ही फोल्ड हो जाएगा स्टीयरिंग

नए जमाने की हिप्पी वैन के स्टीयरिंग को जब हल्के से अंदर की तरफ दबाएंगे तो ये इंस्ट्रूमेंट पैनल में फोल्ड हो जाएगा और वैन मैनुअल से ऑटोनॉमस आईडी पायलट मोड में आ जाएगी. इस का स्टीयरिंग, इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल फंक्शन पारंपरिक बटन या स्विच के बजाए टच सेंसटिव होंगे. इस में हैड-अप डिस्प्ले और वैन के बाहर इस्तेमाल हो सकने वाला टैबलेट भी मिलेगा.

कब तक आएगी बाज़ार में

कंपनी की योजना नए जमाने की हिप्पी वैन को साल 2020 तक उतारने की है और साल 2025 तक इसे ऑटोनॉमस टेक्नोलॉज़ी से लैस करने की है.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम
Source: cardekho.com 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यामांर सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget