एक्सप्लोरर

बराक ओबामा ने फेयरवेल स्पीच में कहा, 'और ताकतवर हुआ अमेरिका, जो डराएंगे वो नहीं बचेंगे'

शिकागो: लगातार दो कार्यकालों यानि 8 साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने वाले बराक ओबामा ने आज अपना विदाई भाषण दिया. उन्होंने ये कहते हुए अपनी बात शुरू की कि हर दिन अमेरिका के लोगों ने उन्हें एक बेहतर राष्ट्रपति और एक बेहतर इंसान बनाया है. वे आगे कहते हैं कि बदलाव तभी होता है जब आम आदमी उसमें शामिल हो और इसकी मांग के लिए आगे आता है.

भाषण के बीच में जब शिकागो की जनता उनसे आने वाले अगले चार सालों तक राष्ट्रपति बने रहे की भावनात्मक अपील की तब उन्होंने भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसा संभव नहीं है. वे आगे कहते हैं कि अमेरिका के पूवर्जों ने देश को अनमोल तोहफे दिए जिसके सहारे देश का हर इंसान मेहनत और पसीना बहाकर अपने सपनों को साकार कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र को एकजुटता के सहारे की ज़रूरत होती है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोग एक साथ उत्थान और पतन का सामना करते हैं.

'मजबूत हुआ अमेरिका'

ओबामा ने कहा कि आने वाले 10 दिनों में अमेरिका लोकतंत्र की कसौटी पर खरा उतरते हुए एक चुने हुए राष्ट्रपति के हाथ से दूसरे चुने गए राष्ट्रपति के हाथ सत्ता सौंप देगा. वे आगे कहते हैं कि जब उनकी सरकार ने जिम्मेदारियां संभाली थी तब से अब का अमेरिका बेहतर और मजबूत हुआ है. एक और बड़ी बात बताते हुए उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बिना किसी परेशनी के सत्ता हस्तांतरण का वादा किया है.

speech

ओबामा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे अभी भी नस्लभेद को अमेरिकी समाज के लिए एक प्रबल और फूट डालने वाली वजह मानते हैं. उनका ये भी मानना है कि उन्होंने जितना और जैसा जीवन अमेरिका में बिताया है उसके आधार पर उन्हें लगता है कि नस्लवाद की स्थिति 10, 20 या 30 साल पहले की तुलना में बेहतर है. साथ ही उन्होंने देश के लोगों को एक-दूसरे की बातों को अहमियत देने की भी नसीहत दी. ओबामा ने अप्रवासियों के बच्चों को लेकर अमेरिका को और जिम्मेदार बनने की नसीहत दी है. उनका कहना है कि अमेरिका में काम कर रहे लोगों में अप्रवासियों की अहम भागीदारी है.

उन्होंने आगे कहा कि बीते आठ सालों में किसी आंतकी संगठन ने अमेरिकी सरजमीं पर हमला करने में सफलता नहीं पाई है. वे कहते हैं कि बावजूद इसके बॉस्टन और ऑरलैंडो में हुए हमले इस ओर इशारा करते हैं कि कट्टरता कितनी खतरनाक हो सकती है.

'अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाले सुरक्षित नहीं पाएंगे'

अपने कार्यकाल में मारे गए दुनिया के सबसे बड़े आतंकी ओसामा बिन लादेन का नाम लेते हुए उन्होंने देश को बताया कि बीते आठ सालों में अमेरिका ने अनगिनत आतंकियों को ठिकाने लगाया है. ओबामा ने कहा कि ISIL की भी बर्बाद हो जाएगा और ऐसा कोई सुरक्षित नहीं रह सकता जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की बात करे.

'मुसलमानों से भेदभाव के खिलाफ हूं'

वहीं उन्होंने ट्रंप से अलग लाइन लेते हुए कहा कि वे अमेरिका मुसलमानों संग होने वाले भेदभाव के खिलाफ हैं. भावनात्मक अपील करते हुए उन्होंने देशवासियों से अपने बदलाव लाने की क्षमता में भरोसा रखने को कहा. अपने पहले राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन में इस्तेमाल की गई काफी सफल रही कैंपेन लाइन Yes We can के साथ वे अपनी स्पीच समापन की ओर ले गए.

वहीं पत्नी मिशेल ओबामा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों में वे सिर्फ उनकी पत्नी और बच्चों की मां ही नहीं रहीं बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी रही हैं. अमेरिकी युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भी ओबामा ने मिशेल का शुक्रिया अदा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget