एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी यादव ने बढ़ाई बिहारियों की हिम्मत, कहा- महामारी के दौरान हमें बस जागरुक, सतर्क और सावधान रहना है

तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों की हिम्मत बढ़ाते हुए ट्वीट किया है.उन्होंने लिखा है कि महामारी के दौरान हमें बस जागरुक, सतर्क और सावधान रहना है.

पटना: कोरोना महामारी को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहारियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जन्मजात हिम्मती बताया है. तेजस्वी ने ट्वीट कर लोगों को जागरुक रहने की अपील भी की है. बता दें कि कोरोना वायरस के चलते कई बिहारी पलायन कर रहे हैं.
ट्विटर पर तेजस्वी यादव ने तीन तस्वीरें जारी की हैं और इसके साथ ही ट्वीट किया है, “ हिम्मत बिहार के लोगों में जन्मजात होती है. बिहारी हमेशा विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हैं. महामारी के दौरान हमें बस जागरुक, सतर्क और सावधान रहना है.”
पहली तस्वीर में हिम्मत बनाए रखने की अपील की
ट्विटर पर आरजेडी के चिह्न लालटेन के साथ जारी की गयी तस्वीर के साथ लिखा है कि हिम्मत बिहार के लोगों में जन्मजात होती है. बस जागरुक और सतर्क रहना है. इसके साथ ही बैकग्राउंड में ट्रेन में बैठे कुछ लोग हैं जिन्होंने मास्क लगाया हुआ है.
नेक बने फेक नहीं
दूसरी तस्वीर के बैकग्राउंड में कुछ लोग मास्क बांध कर अपने अपने फोन में मैसेज करते हुए दिख रहे हैं. तेजस्वी ने लिखा है कि कोरोना से इस लड़ाई में नेक बने,फेक नहीं. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर इन दिनों अलग-अलग भ्रांतियां भी लोग फैलाने से बाज नहीं आ रहें हैं. इसी को ध्यान में रख कर तेजस्वी ने लोगों को गलत मैसेज से आगाह करते हुए आगे लिखा है कि ‘गलत मैसेज किसी को फॉर्वर्ड ना करें’
प्रशासन से कहने और अनुशासन से रहने की अपील
तेजस्वी यादव लगातार ट्विटर और अन्य माध्यम से ये कह रहे हैं कि कोरोना जैसी इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए वह राज्य सरकार के साथ हैं. तीसरी तस्वीर में तेजस्वी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी मुसीबत हो प्रशासन से कहेंगे और अनुशासन से लड़ेंगे.
“कोरोना के जंग में हमसब सिपाही हैं और चौखट हमारी सरहद है”
बिहार वासियों के नाम खत लिख तेजस्वी अपील कर चुके हैं कि इस लड़ाई को निडर और सजग होकर लड़ना है. गौरतलब है कि कोरोना से लड़ने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है ताकि लोगों के बीच संक्रमण का खतरा ना फैले.
लोग अपने-अपने घरों में रह कर कोरोना को खत्म कर सकेंगे. इसी क्रम में तेजस्वी ने भी लोगों से अपनी-अपनी चौखट को सरहद बनाकर इस बीमारी से लड़ने की अपील की है. मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से बिहारियों के नाम खत लिखा.
खत जारी कर उन्होंने लिख,“प्यारे बिहारवासियों कोरोना से जंग में आप और हम सिपाही हैं और हमारी चौखट हमारी सरहद है. हमें सजग होकर लड़ना है, निडर होकर बढ़ना है. ये विषम समय बीत जाएगा, एक दूसरे के सहयोग से बिहार जीत जाएगा. आपके नाम अपील है कृपया गौर फरमाइएगा.
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget