एक्सप्लोरर

Coronavirus Full Updates: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 1600 के पार, 24 घंटे में 272 मरीज बढ़े

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सोलह सौ के पार के पास चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड 19 से 35 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या दो सौ बहत्तर बढ़ी है.

नई दिल्ली: दुनिया के साथ साथ अब भारत में भी कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या आज बढ़कर 1613 हो गई. इनमें से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 148 लोग ठीक हुए हैं. हैरान करने वाली बात है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 272 नए मामवे सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि लोग सहयोग नहीं कर रहे, इसलिए संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.

दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में तेजी से बढ़े मरीज दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. महाराष्ट्र में मंगलवार को COVID-19 के 72 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 302 तक पहुंच गई. केरल में कोरोना वायरस के आज सात नये मामले दर्ज किये गये. जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या 241 हो गई. तमिलनाडु में आज 55 नए मामले आए हैं. इनमें से 50 वो हैं जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ सम्मेलन में भाग लिया था. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 124 हो गई है.

अन्य राज्यों में क्या हैं हालात? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज 23 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो गई है. अन्य राज्यों की बात करें तो कर्नाटक में 101, उत्तर प्रदेश में 101, राजस्थान में 93, तेलंगाना में 92, गुजरात में 74, मध्य प्रदेश में 66, जम्मू-कश्मीर में 55, हरियाणा में 43, पंजाब में 41, आंध्र प्रदेश में 40, पश्चिम बंगाल में 27, बिहार में 21, चंडीगढ़ में 13, लद्दाख में 13, अंडमान-निकोबार में 10, छत्तीसगढ़ में 8, छत्तीसगढ़ में 8, उत्तराखंड में 7, गोवा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3, ओडिशा में 3, असम, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम और पुडुचेरी में एक-एक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 120 दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 120 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. इन 120 मामलों में 24 वे व्यक्ति हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक देश से बाहर चुका है. सोमवार रात तक कोविड-19 के 97 मामले सामने आ चुके थे.

आंध्र प्रदेश: 21 नए मामलों में अधिकांश तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए जिनमें से 18 व्यक्ति वे हैं जो नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए थे. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 44 हो गई है. संक्रमण के ताजा मामलों में से चार विशाखापत्तनम के हैं और यह सभी व्यक्ति 13 और 15 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे. संक्रमित व्यक्तियों में से एक मदीना से लौटा है और दो अन्य कर्नाटक में मक्का से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए.

19 नये मरीजों के साथ मध्य प्रदेश में कुल 66 लोग संक्रमित इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल में 19 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की मंगलवार को पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 66 हो गई. इनमें से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. इंदौर में मंगलवार को 17 नये मामले आए, जबकि भोपाल एवं उज्जैन में एक-एक नया मामला सामने आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget