एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन में हिंसा पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी-शाह की छवि को पहुंचा भारी नुकसान

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा दिल्ली में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा है.

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा दिल्ली में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इस घटना से देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा है. साथ ही कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी चूक हुई है और हो सकता है कि चीन मार्च से मई के दौरान भारत में बड़ी साजिश को अंजाम दे.

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, इस घटना से पीएम मोदी और अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा है. साथ ही प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने भी अपना सम्मान खो दिया है." इसके अलावा, उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. सुब्रमण्यम स्वामी का बयान ऐसे समय पर आया है जब देश के लोगों में प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ भारी आक्रोश है. उन्होंने इस घटना को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है.

आंदोलनकारियों से खाली कराया गया लाल किला

26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद दिल्ली छावनी बन गई है. पुलिस के साथ CRPF की 15 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं. देर रात आंदोलनकारियों से लाल किला खाली करा दिया गया. उपद्रव में 300 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. ट्रैक्टर पलटने से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. अब तक 22 FIR दर्ज की जा चुकी हैं.

अपनी मांगों को लेकर दो महीने से आंदोलन कर रहे किसान

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और अपनी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसान दो महीने से दिल्ली के कई सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं. इनमें अधिकतर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं.

प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस पर किया हमला 

26 जनवरी को सेंट्रल दिल्ली के आईटीओ में प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. हालांकि, किसानों के उग्र प्रदर्शन से किसान नेता ने पल्ला झाड़ लिया है.

ये भी पढ़ें 

Farmers Protest: लाल किले पर पुलिस और आंदोलनकारी किसानों के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

Farmer Protest: झंडे को लेकर छिड़े विवाद पर दीप सिद्धू की सफाई, बोले- तिरंगा नहीं हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget