एक्सप्लोरर

पुलिस दुत्कार से आहत युवक ने की खुदकुशी, प्रदर्शन किया तो मृतक पिता पर केस दर्ज

गुमशुदा भाभी के मामले में पुलिस से मदद मांगने गये देवर को चौकी प्रभारी दारोगा के ताने नश्तर की तरह चुभ गये. पुलिस ने न गुमशुदगी दर्ज की और न गुमशुदा की तलाश की कोशिशें कीं. निराश सुमित ने पेड़ पर लटककर फांसी लगाई और अपनी जान दे दी.

मेरठ: गुमशुदा भाभी के मामले में पुलिस से मदद मांगने गये देवर को पुलिस के ताने नश्तर की तरह चुभ गये. पुलिस ने न गुमशुदगी दर्ज की और न गुमशुदा की तलाश की कोशिशें कीं. निराश सुमित ने पेड़ पर लटककर फांसी लगाई और अपनी जान दे दी. सुमित के सुसाइड के बाद पुलिस की कार्यशैली के विरोध में जब ग्रामीणों ने थाने पर जाम लगाया तो पुलिस ने दो साल पहले मर चुके सुमित के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

मेरठ के किठौर के मूलरूप से निवासी रविन्द्र अपने परिवार और छोटे भाई सुमित के साथ पल्लवपुरम् इलाके में किराये के मकान में रहते है. दोनो भाई प्राइवेट नौकरी करते थे. 10 सितंबर की दोपहर रविन्द्र की पत्नी सुमन अचानक घर से लापता हो गई. दोनों भाई कई दिन तक उसे जान-पहचान और रिश्तेदारियों में तलाशते रहे.

लेकिन जब सुराग नहीं लगा तो उन्होंने इलाके की मोदीपुरम पुलिस चौकी पर जाकर पुलिस से मदद मांगी. रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि पास के एक युवक पर उन्हें सुमन को गायब करने का अंदेशा है. मगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बजाय दोनों भाइयों को ताने दिये और सुमन के चरित्र पर कीचड़ उछालते हुए उसके लापता होने पर दोनों भाइयों को ही जिम्मेवार ठहरा दिया.

मुजफ्फरनगर में पेड़ से लटकी मिला सुमित का शव

रविवार रात को मेरठ से सटे मुजफ्फरनगर के देवल इलाके में सुमित की लाश पेड़ से लटकी मिली. पुलिस की शुरूआती तफ्तीश में साफ हुआ कि सुमित ने पेड़ पर रस्सी लटकाकर खुद को फांसी लगाकर जान दी है. सुमित के भाई रविन्द्र ने बताया कि पुलिस के आरोपों से सुमित बेहद आहत था.

कई दिन सुमन की तलाश के बाद पुलिस के पास मदद मांगने गये थे, लेकिन पुलिस की कार्यशैली देखकर बहुत दुख हुआ. पल्लवपुरम थाना प्रभारी जनकसिंह चौहान ने बताया कि दोनों भाइयों ने चौकी पर महिला की गुमशुदगी की सूचना नहीं दी थी. उन्होंने किसी पर शक जताया था सो पुलिस ने उस युवक को बुलाकर पूछताछ भी की थी, मगर आरोप निराधार निकले.

दो साल पहले मरे पिता को बनाया मुलजिम

सोमवार को सुमित का शव लेकर परिवार और ग्रामीण मेरठ आये और थाने के बाहर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया. हंगामा-प्रदर्शन हुआ और पीड़ित परिवार ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बाद में जाम खुल जाने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सड़क जाम करने का केस दर्ज किया.

यह केस पीड़ित परिवार, ग्रामप्रधान और अज्ञात ग्रामीणों के अलावा सुमित के पिता किरणपाल के खिलाफ भी दर्ज कर दिया गया जिनकी दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने पुलिस को प्रदर्शन के दौरान ही बताया था कि सुमित के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है.

थाना पुलिस की कार्यशैली की होगी जांच

सीओ दौराला पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की दो साल पहले मौत की जानकारी पुलिस को पहले से थी. मगर उसके बाबजूद अगर तंग करने के मकसद से पुलिस ने केस दर्ज किया है तो विभागीय जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. इस तरह की लापरवाही पुलिस की कार्यशैली का हिस्सा नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget