एक्सप्लोरर

किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, 72 घंटे में किया जाएगा गेहूं का पेमेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नई गेहूं खरीद नीति को मंजूरी देते हुए ज्यादा से ज्यादा खरीद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नई गेहूं खरीद नीति को मंजूरी देते हुए ज्यादा से ज्यादा खरीद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है. लोकभवन में आयोजित इस बैठक में नई गेहूं नीति, सिनेमा हॉल के लाइसेंस प्रणाली के सरलीकरण समेत 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है.

राज्य में एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी. साथ ही यह भी तय किया गया है कि 72 घंटे में किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा. केंद्र सरकार ने साल 2018-19 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1735 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. इसपर 10 रुपये प्रति क्विंटल उतराई दी जाएगी.

कैबिनेट की बैठक में यह भी तय किया गया कि बीमा योजना को संस्थागत वित्त विभाग से लेकर राजस्व विभाग को सौंपा जाएगा. वहीं पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना को भी मंजूरी दे दी गई है.

कैबिनेट ने उद्योग विभाग से भी जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी. उत्तर प्रदेश सीमेंट कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को राज्य सरकार के दूसरे विभाग में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही इस पर आदेश दिया था.

राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है. सरकार ने कहा कि अब राज्य स्तर के तीन बेहतर किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे.

कैबिनेट ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के मानक में बदलाव को हरी झंडी दी है. यहां पर अब 10 मंजिल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज बनेगा. इससे पहले 16 मंजिल के निर्माण को मंजूरी मिली थी.

इसके साथ ही सरकार गंगा नदी के किनारे बिजनौर से बलिया तक 27 जिलों में नदी की दोनों तरफ हरित पट्टी बनाएगी. यह हरित पट्टी एक-एक किलोमीटर की होगी. इसके बाद दूसरे चरण में सहायक नदियों को शामिल किया जाएगा. सरकार इस योजना को स्वयंसेवी संगठनों की मदद से आगे बढ़ाएगी. इसमें एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना भी शामिल होगी.

कैबिनेट ने प्रदेश में आठ रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को भी मंजूरी दी. कुंभ मेले के लिए स्थाई निर्माण के भी निर्देश दिए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget