एक्सप्लोरर

25 मार्च को रामलला टेंट से बाहर आयेंगे, साधु संतों संग योगी आदित्यनाथ करेंगे पूजा

25 मार्च को रामलला तिरपाल से निकल कर कॉटेज की तरह बने मंदिर में आ जायेंगे.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

नई दिल्लीः रामलला को टेंट से बाहर निकालने के लिए अयोध्या में तैयारियां शुरू हो गई हैं. नवरात्रि का पहला दिन बड़ा शुभ माना जाता है. इसीलिए 25 मार्च को भगवान तिरपाल से निकल कर कॉटेज की तरह बने मंदिर में आ जायेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर मौजूद रहेंगे. पता चला है कि वे रामलला की विशेष पूजा अर्चना भी करेंगे. अयोध्या के साधु संतों को भी इस पूजा में बुलाया गया है. श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कई मेंबर भी इस मौक़े पर मौजूद रहेंगे. पिछले 23 सालों से रामलला टेंट में रह रहे हैं. भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन कब होगा ? ये अभी तय नहीं हो पाया है. पहले अक्षय तृतीया यानी 23 अप्रैल की तारीख़ पर विचार हो रहा था. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है. अब तक राम मंदिर के मॉडल को लेकर ही कोई फ़ैसला नहीं हो पाया है. लेकिन अयोध्या के साधु संत और ट्रस्ट के कई सदस्य ये चाहते हैं कि भूमि पूजन में पीएम नरेन्द्र मोदी ज़रूर मौजूद रहें. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी बुलाने की बात है. पता चला है कि भगवान राम का अस्थायी मंदिर दिल्ली में ही किसी जगह पर तैयार हो रहा है. लेकिन इसके बारे में पूरी गोपनीयता बरती जा रही है. 24 मार्च से पहले ये हर हाल में बन कर अयोध्या पहुंच जायेगा. तैयारी इस बात की है कि नवरात्रि से लोग रामलला की पूजा इसी मंदिर में करें. ये अस्थायी मंदिर दिखने में कॉटेज जैसा है. जो बुलेट प्रूफ फाइबर से बना है. इसका निचला हिस्सा सफ़ेद संगमरमर का है. नवरात्रि में अयोध्या में लाखों श्रद्धालु जुटते हैं. सरयू में स्नान ध्यान के बाद लोग पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की पूजा करते हैं, फिर उनके आराध्य देव रामलला के दर्शन करते हैं. नवरात्रि से श्रद्धालु अपने भगवान को क़रीब से देख पायेंगे. ऐसी खबर है कि इस बार अयोध्या में अस्थायी मंदिर के पास कलश स्थापना भी हो सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget