एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव प्रचार छोड़कर लौटे योगी, आज आगरा और कानपुर का करेंगे दौरा

बुधवार देर रात आए तूफान में उत्तर प्रदेश में 75 लोगों की मौत हो गई. वहीं 91 लोग घायल हैं, जबकि 130 से ज्यादा मवेशियों की भी मौत हो गई है. इस आंधी-तूफान में सबसे ज्यादा प्रभावित जनपद आगरा रहा, जहां 43 लोगों की मौत और 51 घायल हुए.

आगरा: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के चलते आई भारी तबाही और जान-माल की क्षति का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं. वह कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त थे. राज्य में तूफान से 75 लोगों की मौत और योगी के चुनाव प्रचार में व्यस्त होने को लेकर विपक्षी दलों ने निशाना साधा था.

तूफान प्रभावित इलाकों में खाना बांटने के आदेश

आगरा के कई इलाक़ों में पानी-बिजली का संकट अब भी बना हुआ है. मृतक के घरवालों को चार-चार लाख रूपये मुआवज़े में दिए जा चुके हैं. योगी सरकार ने प्रभावित इलाक़ों में खाने का सामान बांटने का भी आदेश दिया है. सीएम योगी कल कानपुर में अफ़सरों के साथ मीटिंग भी करेंगे. वहां वे उन इलाक़ों में भी जा सकते हैं जहां तूफ़ान ने तबाही मचाई है.

कुदरत का कहर: तेज आंधी-बिजली गिरने से अब तक 124 की मौत, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

विपक्ष ने साधा योगी पर निशाना

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे. बीएसपी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम की आलोचना की थी.

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने भी ट्वीट कर कहा था, “मुझे उम्मीद है योगी जल्द यूपी जाकर वहां का काम काज देखेंगे. योगी आदित्यनाथ की आज कर्नाटक में दो चुनावी रैलियां थीं. गुलबर्गा और बेदार में उन्हें बीजेपी के लिए प्रचार करना था.

योगी के आज के कार्यक्रम प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम योगी आज आगरा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. फिर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे. आगरा के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को ही जनपद कानपुर नगर भी जाएंगे और वहां प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कानपुर व आसपास जिलों में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण करेंगे. साथ ही राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

कर्नाटक चुनाव प्रचार में जुटे योगी पर अखिलेश का तंज- वहीं अपना मठ बना लें

तूफान ने पशु-पक्षियों पर भी बरसाया कहर, सैकडों की तादाद में हुई मौत

महिला के सिर में जा घुसी आंधी में उड़ती हुई टीन, दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget