एक्सप्लोरर

बाटला हाउस मुठभेड़ कांड पर कांग्रेस का एक शाही परिवार आंसू बहा रहा था- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब बाटला हाउस मुठभेड़ में देश के दुर्दांत आतंकवादियों को हमारे सुरक्षा बल मार गिरा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आतंकियों के लिए रात भर आंसू बहा रहा था.'

कौशांबी, रायबरेली, गोण्डा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की छूट नहीं दी जा रही है. भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के समर्थन में रायबरेली के लालगंज कस्बे के निकट कुम्हडौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब बाटला हाउस मुठभेड़ में देश के दुर्दांत आतंकवादियों को हमारे सुरक्षा बल मार गिरा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आतंकियों के लिए रात भर आंसू बहा रहा था.'

उन्होंने कहा, 'इसी शाही परिवार की वजह से यहां की जनता को विकास से और बुनियाद सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है. कांग्रेस के इस शाही परिवार की आंखों में देश के अंदर नौजवानों को रोजगार मिले, उन्हें आर्थिक स्वावलम्बन और सम्मानजनक जीवन यापन करने की सुविधाएं मिल सके इसके लिए कभी आंसू नहीं निकले.'

योगी ने प्रतापगढ में एक जनसभा में कहा, 'पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा की बात हो या फिर विकास के क्षेत्र की बात हो हर जगह विकास दिख रहा है. आज भारत की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह के खिलवाड़ की छूट नहीं दी जा रही है.' योगी ने कहा कि 26 मई 2014 को जब नरेन्द्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली थी, उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार किसी व्यक्ति, किसी मजहब या किसी धर्म के लिए नहीं होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार समाज के सभी गरीब, किसान, महिला, युवा और हर तबके लिए काम करेगी. उन्होंने कहा कि अगर मोदी से पहले की सरकारों को गरीबों की चिन्ता होती तो मोदी के आने के बाद गरीबों का बैंक खाता खुलवाने का काम नहीं होता. योगी बोले, 'राजीव गांधी कहते थे कि अगर हम सौ रूपये भेजते हैं तो गरीबों तक दस रूपये पहुंचते थे. सत्ता के दलाल गरीबों का हक खा जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. जो भी पैसा सरकार द्वारा दिया गया है, वो गरीबों के खातों में सीधे पहुंचता है.'

उन्होंने कहा कि हमने प्रतापगढ के आंवले को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है. 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' के माध्यम से इसकी ब्रांडिंग भी की जाएगी. योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार सुरक्षा पर काम किया है. हमने बहन बेटियों की इज्जत को सुरक्षित रखने के लिए एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया. हमने भू माफिया के लिए कानून बनाया. उन्होंने रायबरेली की जनसभा में कहा कि कांग्रेस का शासन होता तो किसान सम्मान निधि के पैसे शाही परिवार के दरबारी खा गए होते.

योगी ने कहा कि मोदी ने जितना काम पांच वर्ष में किया,कांग्रेस ने 55 वर्ष में उतना नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, 'कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी, हमने कहा इनको बुलेट खिलाएंगे.' योगी ने गोण्डा की जनसभा में कहा, 'आतंकवादियों के मारे जाने पर इनकी आंखों से आंसू निकलते हैं और भारत के जवानों के शहीद होने पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदतों में हैं.' उन्होंने कहा कि 10 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार थी. इस दौरान देश के सबसे ज्यादा भाग में आतंकवाद और नक्सलवाद फैल गया था लेकिन पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार में अब ये सिमट कर पांच—छह जिलों में रह गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget