एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव गिरने से साफ हो गया है कि 2019 में फिर से मोदी सरकार बनेगी: योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा,"अविश्वास प्रस्ताव के भारी बहुमत से गिरने से साफ हो गया है कि 2019 में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में फिर से गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार बनेगी."

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली कर रहे हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा,"अविश्वास प्रस्ताव के भारी बहुमत से गिरने से साफ हो गया है कि 2019 में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में फिर से गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार बनेगी." सीएम ने कहा," शाहजहांपुर की धरती क्रांतिकारियों की धरती है. किसानों की धरती है. आजादी के बाद से किसान कभी भी राजनीति का एजेंडा नहीं बने थे, लेकिन ये पहली बार इस सरकार में हुआ. किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कई योजनाएं चालू की गई हैं." यूपी में बना माटी कला बोर्ड, प्लास्टिक की जगह कुल्हड़ का होगा इस्तेमाल उन्होंने कहा," 2 करोड़ 33 लाख किसान विभिन्न प्रकार के जिंस की लागत में दाम बढ़ने से लाभांवित हुए हैं. गन्ना किसानों को गन्ना मुल्यों के भुगतान कराने में हमारी सरकार सक्षम हुई है. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में 34 हजार किसानों को गन्ना मुल्य का भुगतान हुआ है." योगी ने कहा," पहली बार उत्तर प्रदेश के अंदर 1 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजने का काम किया. 2 करोड़ 33 लाख किसान इससे लाभान्वित हुए. पहली बार प्रदेश के अंदर गेहूं, धान, दलहन, तिलहन का किसानों को उचित दाम देने का काम हुआ है." योगी सरकार का फैसला- हाईटेक होगी कांवड़ यात्रा, भक्तों पर हेलीकाप्टर से होगी फूलों की बारिश उन्होंने कहा," अकेले सीतापुर जनपद में 71 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. प्रदेश की सरकार जब बनी थी तब इन जनपदों से 8 लाख किसानों का ऋण माफ करने का काम किया गया था." मुख्यमंत्री ने कहा,"प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सीधे किसानों से 37 लाख मीट्रिक टन पिछली बार और इस बार 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है." शिक्षामित्रों को सीएम योगी का तोहफा, घर से दूर तैनाती से मिलेगी मुक्ति योगी ने कहा,"पिछले 4 साल के दौरान अनेक योजनाएं देश के हित के लिए लागू हुईं. ये योजनाएं बिना किसी मजहब, जाति और धर्म को देखते हुए चल रही हैं. पूरे देश को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सम्मान मिला है, देश का कद बढ़ा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget