एक्सप्लोरर

कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्कूल वैन के ड्राइवर की गलती थी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले में दुदही रेलवे स्टेशन के निकट मानव रहित क्रासिंग पर हुए हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी.

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले में दुदही रेलवे स्टेशन के निकट मानव रहित क्रासिंग पर हुए हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में प्रथम दृष्टया गलती वैन चालक की लगती है क्योंकि वह ईयर फोन लगाकर वाहन चला रहा था.

दुदही रेलवे स्टेशन के निकट क्रासिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पैसेंजर ट्रेन से टकरा गयी. हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गयी है. योगी ने हादसे में मारे गये बच्चों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने मौके पर जाकर घटना की पूरी जानकारी हासिल की.

स्‍कूल वैन के ड्राइवर ने कान में लगाए थे ईयरफोन, इसलिए हुई दुर्घटना

योगी ने संवाददाताओं से कहा, 'आज प्रात: पता लगा कि दुदही रेलवे स्टेशन के पास मानवरहित क्रासिंग पर दु:खद घटना हुई है. वैन ट्रेन से टकरा गयी, जिससे 13 बच्चों की दु:खद मौत हुई है. लापरवाही के लिए जो जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी.'

उन्होंने कहा, 'मैं यहां परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूं. प्रात: ही मैंने इस संबंध में रेलमंत्री से बातचीत की. प्रथम दृष्टया इस मामले में वैन ड्राइवर की गलती सामने आ रही है. ड्राइवर ईयर फोन लगाकर वैन चला रहा था. उसकी आयु को लेकर भी कुछ बातें सामने आ रही हैं. गोरखपुर कमिश्नर (आयुक्त) को जांच के आदेश दिये गये हैं.'

कुशीनगर में ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से कठोर निर्देश थे कि सुरक्षा नियमों का पालन कड़ाई से कराया जाए, खासकर जब स्कूली वाहन से बच्चे जाते हैं तो मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा, 'किन कारणों से ये चीजें (दिशा-निर्देश) फॉलो नहीं हो पायी हैं. मामले के जांच के आदेश दिये गये हैं.'

योगी ने कहा कि आगे से ऐसी दु:खद घटना ना हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी. मैं मृतक बच्चों के परिजनों से मिला. उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय आर्थिक सहयोग करेंगे.

यूपी के कुशीनगर में ट्रेन से टकराई स्कूली वैन, पढ़ें हर अपडेट

इस सवाल पर कि बच्चे जिस स्कूल के छात्र थे, उस डिवाइन पब्लिक स्कूल का पंजीकरण था या नहीं, योगी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच का आदेश दिया गया है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं. घायलों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि मानवरहित क्रासिंग पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए हमने रेल मंत्रालय से ऐसी क्रासिंग मानवयुक्त करने की अपील की है. आवश्यकता होने पर रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget