एक्सप्लोरर

गरीबों के लिए पेंशन स्कीम शुरू करेगी योगी सरकार, 50 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

इस स्कीम में 50 लाख से ज्यादा गरीबों को 800 रुपए प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी. योगी सरकार जल्द से जल्द इस स्कीम को लागू करने की तैयार में है. कहा जा रहा है कि इस साल जुलाई-अगस्त तक इसकी घोषणा की जा सकती है.

नई दिल्ली: यूपी की योगी सरकार जल्द ही गरीबों के लिए पेंशन स्कीम शुरू करेगी. इस स्कीम में 50 लाख से ज्यादा गरीबों को 800 रुपए प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी. योगी सरकार जल्द से जल्द इस स्कीम को लागू करने की तैयार में है. कहा जा रहा है कि इस साल जुलाई-अगस्त तक इसकी घोषणा की जा सकती है.

बता दें कि इससे पहले अखिलेश सरकार में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की गई थी. जिसमें हर महिने गरीबों को 750 रुपए दिए जाते थे. समाजवादी पेंशन में 55 लाख लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा था. बाद में प्रदेश सरकार ने इस योजना पर रोक लगा दी थी.

इन्हें मिलेगा फायदा

इस योजना का लाभ दोपहिया वाहन और एक कमरे के पक्के मकान वाले लोगों को भी मिलेगा. इस स्कीम के तहत कुल 50 लाख लोगों को फायदा पहुंचाने की योजना है.

पिछली योजना से 50 रुपए ज्यादा का लाभ

बता दें कि योगी सरकार की इस पेंशन योजना में गरीबों को पिछली योजना से 50 रुपए ज्यादा मिलेंगे. समाजवादी पेंशन योजना में अधिकतम सीमा 750 रुपये तय थी. इस स्कीम में लाभ लेने के लिए पात्रों को केंद्र की गरीबी रेखा की आय सीमा का पालन करना होगा. इसके लिए जरुरी नियम स्कीम शुरू होने के समय ही बताए जाएंगे. सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर इस योजना का प्रचार- प्रसार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके.

योगी सरकार ने शुरू की थी दलितों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की कवायद 

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने दलितों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की कवायद शुरू की थी. इसके तहत राज्य के के 19 जिलों में दलितों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों के शहरी दलित (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) भी अब सौभाग्य योजना की तर्ज पर मुफ्त बिजली कनेक्शन पाएंगे.

राज्य सरकार की योजना के तहत लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत जिलों में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के एक-एक वार्ड का चयन किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget