वर्ल्ड टॉयलेट डे: बरेली में हुआ 'टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट', सजाए गए इज़्ज़तघर
सीडीओ ने बताया कि टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट में चुने गए लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. ये वो लोग थे जिन्होंने अपने घरों में इज़्ज़तघर बनाये हैं. उन्होंने कहा कि बरेली में लगभग 90% घरों में शौचालय बन चुके हैं और लोगों को जागरूक करके शौचालयों को साफ सुथरा रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है

बरेली: वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर आईएएस अफसर सत्येंद्र सिंह ने बरेली में टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट करवाया. इस मौके पर इज्जतघरों को कूब सजाया-संवारा गया. इतना ही नहीं बरेली जिले में सबसे बढ़िया शौचालय बनाने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इसके साथी दो महिलाओं को बग्गी पर बैठा कर पूरे गांव में घुमा कर महिलाओं की हौसला अफजाई की गई.
अच्छा इज़्ज़तघर बनाने वाली महिलाओं को गांव में बग्गी पर घुमाया गया
अभी तक आपने बग्गी पर दूल्हे को बैठे देखा होगा लेकिन बरेली में ये महिलाओं के लिए किया गया. भोजीपुरा ब्लॉक के सागलपुर गांव में दो महिलाओं को बग्गी पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इन दोनों महिलाओं ने पीएम मोदी के सपने को साकार किया है और इज्जत घर बना कर लोगों को यह संदेश दिया है कि घर में शौचालय कितना जरूरी है.

टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सलेक्ट हुए लोगों को दिया गया प्रसस्ति पत्र
सीडीओ ने बताया कि टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट में चुने गए लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. ये वो लोग थे जिन्होंने अपने घरों में इज़्ज़तघर बनाये हैं. उन्होंने कहा कि बरेली में लगभग 90% घरों में शौचालय बन चुके हैं और लोगों को जागरूक करके शौचालयों को साफ सुथरा रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. इसी कड़ी में भोजीपुरा ब्लॉक में स्थित सागरपुर गांव में एक गोष्ठी की गई.

इज़्ज़तघर बनने से महिलाओं की ज़िंदगी में आया काफी बदलाव
जिन घरों में शौचालय बने हैं उन महिलाओं का कहना है कि उनकी ज़िंदगी मे काफी बदलाव आया ह.। पहले खुले में शौच जाने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने बताया कि इज़्ज़तघरों को इसलिए सजाया गया है ताकि उनके गांव का नाम रोशन हो.






















