एक्सप्लोरर

देश में लगातार बढ़ रही है BJP की ताकत, पार्टी को बनाना है 'अपराजेय': अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि वह पूरे देश की यात्रा पर हैं और इसी सिलसिले में तीन दिन के लिए उत्तर प्रदेश भी आए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर करारी चोट की है. ठेके पट्टे से लेकर विभागों तक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. हमारी प्राथमिकता है कानून का राज स्थापित करना और ये हम करके रहेंगे.’’

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि देश में बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ रही है और अब पार्टी को 'अपराजेय' बनाने का लक्ष्य है. शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बिगड़ी हुई व्यवस्था मिली है लिहाजा प्राथमिकता के आधार पर तेजी से काम किए जा रहे हैं. पांच साल में राज्य सरकार संकल्प पत्र में किए गए एक एक वादे को पूरा करेगी.

अमित शाह ने पार्टी की एक बैठक में कहा, ‘‘ देश के कई राज्यों में सरकार बनाने के बाद से बीजेपी कभी नहीं हारी और देश में भी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में हम सबका लक्ष्य ऐसी बीजेपी बनाने का है जो अपराजेय हो.’’ शाह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही दिन से जनता के काम करने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा, 'तीन महीनों के भीतर किसानों की कर्ज माफी से लेकर रिकॉर्ड गेहूं की खरीद जैसे वादे पूरे किए गए हैं और पांच सालों के भीतर प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में किए गए एक एक वादे को पूरा करेगी.'

यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर रोज जनहित के फैसले ले रही है: अमित शाह

शाह ने कहा कि प्रदेश में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार बनी है और सरकार के काम उत्तर प्रदेश की जनता के दरवाजे दरवाजे तक पहुंचेंगे. उत्तर प्रदेश के तीन दिन के प्रवास पर आए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन रात काम कर रही है. पिछले पंद्रह सालों की बदहाली से परेशान उत्तर प्रदेश की महान जनता ने बीजेपी को विधानसभा चुनावों में जबर्दस्त बहुमत दिया और अब उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर रोज जनहित के फैसले ले रही है.

अमित शाह ने कहा कि वह पूरे देश की यात्रा पर हैं और इसी सिलसिले में तीन दिन के लिए उत्तर प्रदेश भी आए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर करारी चोट की है. ठेके पट्टे से लेकर विभागों तक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. हमारी प्राथमिकता है कानून का राज स्थापित करना और ये हम करके रहेंगे.’’ उन्होंने कहा, 'हमारा बड़ा दायित्व उन 22 करोड़ लोगों की सेवा करने का है जिनकी मदद से हम उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन कर पाए हैं.'

कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं: अमित शाह

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही देश और प्रदेश में ये बड़ी विजय हासिल हुई है. सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल के साथ ही हम केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और कामों को जन जन तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्व की सरकारों में नौकरशाही का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया. सरकारें बदलते ही अफसरों के चेहरे बदल जाते थे. हम नौकरशाही के राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ हैं और हमारी सरकार ने ये खराब परंपरा तोड़ी है. हम अच्छा काम करने वाले अफसरों को मौका दे रहे हैं. इससे प्रदेश का माहौल तेजी से बदला है.

हम दिन-रात प्रदेश की सेवा में जुटे हुए हैं: सीएम योगी

इससे पहले बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी अब बीजेपी की सरकार बन गई है और हम दिन-रात प्रदेश की सेवा में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के अलावा पहली बार इतनी बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों को किताबें और यूनीफॉर्म वक्त से बांटे गए हैं. यही नहीं गन्ना किसानों के शत प्रतिशत भुगतान भी हो चुके हैं.

योगी ने कहा कि डायल 100 की व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है ताकि लोगों को तुरंत मदद मिल सके. सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है. इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे तेजी से बढती हुई पार्टी है . देश के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी ताकतवर बन कर उभरी है .

बैठक में प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, श्रेत्रीय पदाधिकारियों, मेयर, क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रवक्ताओं और मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget