एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म देने के बावजूद सफर छोड़ने को तैयार नहीं हैं ये बेबस मजदूर महिलाएं

प्रवासी मजदूर अपने घर लौटने को बेचैन हैं। इसके चलते वे किसी भी हालत में सफर करने को तैयार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नार्थ सेंट्रल जोन में अबतक चार महिलाओं ने चलती ट्रेन में बच्चों को जन्म दिया है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कोरोना की महामारी में देश के अलग अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए रेलवे द्वारा चलाई जा रही लेबर स्पेशल ट्रेंनों में डिलिवरी का टाइम पूरा होने के बावजूद तमाम गर्भवती महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने से नहीं हिचक रही हैं. रेलवे द्वारा चलाई जा रही लेबर स्पेशल ट्रेनों में अकेले नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन में चार महिलाओं की चलती ट्रेन में डिलेवरी हो चुकी है. चारों महिलाएं और उनके बच्चे सुरक्षित हैं.

रेलवे की मेडिकल टीम ने इनका ज़रूरी उपचार तो कर दिया है, लेकिन हैरत की बात यह है कि चारों महिलाओं ने प्रसव पीड़ा और बच्चे का जन्म होने के बावजूद ट्रेन की यात्रा का मोह नहीं छोड़ा. रेलवे द्वारा मानीटरिंग के लिए हॉस्पिटल में रखे जाने का ऑफर दिए जाने के बावजूद ये महिलाएं ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं हुईं और नवजात बच्चे के साथ आगे का सफर जारी रखा. इन महिलाओं व उनके परिवार वालों की दलील थी कि पचास दिन बाद उन्हें घर जाने का जो मौका मिला है, उसे वह कतई छोड़ना नहीं चाहते. उन्हें इस बात की आशंका थी कि पता नहीं फिर उन्हें ट्रेन मिलेगी भी या नहीं.

नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के जीएम राजीव चौधरी के मुताबिक़ अकेले उनके ज़ोन में तीन दिनों में चार महिलाओं ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया. इन सभी को किसी स्टापेज पर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई. इन्हे एहतियात के तौर पर रेलवे या सिविल अस्पतालों में रुकने का ऑफर भी दिया गया, लेकिन नहीं मानने पर इनको इस आधार पर आगे की यात्रा जारी रखने की इजाज़त दे दी गई, क्योंकि जच्चा -बच्चा दोनों स्वस्थ थे.

ज़ोन के सीपीआरओ अजीत सिंह के मुताबिक़ चार मामलों में दो प्रयागराज डिवीजन के हैं, जबकि एक -एक झांसी और आगरा मंडल के. उनका कहना है कि ऐसे मामलों में रेलवे खासा संवेदनशील रहता है, इसीलिये न सिर्फ इनकी जांच कराई गई, बल्कि इन्हे मेडिकल टीम की निगरानी में अस्पताल में रुकने को भी कहा गया था.

तीन दिन में महज़ एक जोन में चार महिलाओं द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बच्चे को जन्म देने के मामलों से साफ़ है कि पचास दिनों के लॉकडाउन में लोग खासे परेशान हैं और वह वह अपनी जान जोखिम में डालकर भी ट्रेन का सफर करने में नहीं हिचक रहे हैं. वह बस किसी तरह घर पहुंचना चाहते हैं. हालांकि इसे उतावलापन भी कहा जा सकता है और मजबूरी भी. वजह कुछ भी हो, लेकिन लोगों के सब्र का बांध अब टूटने सा लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget