एक्सप्लोरर

बिहार में नरेंद्र मोदी के नाम और नीतीश के काम पर मांगेंगे वोट: सुशील मोदी

एक आधिकारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें जेडीयू के रूख में कोई विरोधाभास नहीं दिखता है.

नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं और एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के नाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर वोट मांगेगी. उनका यह बयान जदयू की तरफ से नीतीश को बिहार में बीजेपी नेतृत्व वाले राजग के चेहरे के तौर पर पेश करने की मांग करने के एक दिन बाद आया है. एक आधिकारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें जेडीयू के रूख में कोई विरोधाभास नहीं दिखता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश पहले भी जब वह बीजेपी के सहयोगी थे तब भी वह एनडीए के नेता रहे हैं. उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं जबकि नीतीश कुमार बिहार में नेता हैं. इसलिए बिहार में हमें जो वोट मिलेंगे वे नरेंद्र मोदी के नाम पर और नीतीश कुमार के कामों के नाम पर मिलेंगे. मुझे कोई विरोधाभास नहीं दिखता. नीतीश बिहार में (हमारा) चेहरा हैं जबकि नरेंद्र मोदी देश में प्रधानमंत्री पद का चेहरा है." हालांकि, उपमुख्यमंत्री बिहार में राजग के चार घटक दलों में 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे गए सवाल को टाल गए. इन दलों में रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली आरएलएसपी के अलावा जेडीयू और बीजेपी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय पर लिया जाएगा. सुशील ने दावा किया कि बिहार में राजग 2019 में लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतेगी क्योंकि नीतीश के आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल होने से विपक्षी गठबंधन कमजोर हुआ है और 70 प्रतिशत मतदाता सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget