एक्सप्लोरर

राजनीति: जानिए यूपी में एसपी-बीएसपी से गठबंधन नहीं होने पर क्या सोचते हैं कांग्रेसी नेता

उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन में जगह न मिलने के बाद राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे सीट भले ज्यादा न मिलें पर वह अपना मत प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहेगी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन में जगह न मिलने के बाद राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे सीट भले ज्यादा न मिलें पर वह अपना मत प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहेगी. प्रदेश कांग्रेस के नेता मान रहे हैं कि गठबंधन में चुनाव लड़ने पर कांग्रेस को ज्यादा फायदा होता और एसपी व बीएसपी के फैसले से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है.

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने 12 जनवरी को लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अगला लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया था. कांग्रेस को तब तक यह उम्मीद थी कि इस गठबंधन में उसे भी जगह मिल सकेगी.

अब कांग्रेस राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले उतरने या फिर छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी ऐलान कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा. इसी तैयारी के तहत गांधी अगले महीने राज्य में 13 सभाएं करने जा रहे हैं.

लेकिन नेतृत्व की इस घोषणा के बावजूद उत्तर प्रदेश से जुड़े कांग्रेस नेताओं में अकेले चुनावी मैदान में जाने को लेकर बहुत उत्साह नहीं है. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा ने प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं से बात की.

उत्तर प्रदेश से सांसद रह चुके कांग्रेस एक के नेता नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, 'यह बात सच है कि अगर एसपी-बीएसपी के साथ कांग्रेस कुछ चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ती तो हमारे लिए चीजें आसान होतीं, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि सभी सीटों पर लड़ने से पूरे प्रदेश में संगठन में नयी जान आ सकती है.'

उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद जमीन पर स्थिति बहुत बदली है. जो लोग हमें कमतर आंक रहे हैं, वह कुछ महीनों बाद गलत भी साबित हो सकते हैं.'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि कुछ हफ्ते पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को ‘हराने की बात करने वाले’ अब उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को कमतर आंकने की गलती कर रहे हैं.

तिवारी ने दावा किया,"उत्तर प्रदेश के नतीजे चौंकाएंगे. मैं इतना यकीन से कह सकता हूं कि महिलाएं, युवा और किसान कांग्रेस के पक्ष में खड़े हो रहे हैं." राजनीतिक जानकारों की माने तो फिलहाल की स्थिति में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने वोट प्रतिशत में इजाफा जरूर कर सकती है, लेकिन 2009 की तरह किसी परिणाम की संभावना बहुत कम है.

सीएसडीएस के निदेशक संजय कुमार ने कहा, 'इसकी पूरी संभावना है कि जब कांग्रेस राज्य की अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो उसके मत प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी, लेकिन वह अपनी खोई जमीन वापस हासिल कर ले, इसकी गुंजाइश बहुत कम नजर आती है.'

यह पूछे जाने पर मुस्लिम वोटरों का कांग्रेस के प्रति रुझान बड़े पैमाने पर हो सकता है तो कुमार ने कहा, 'यह सच है कि राज्य में मुस्लिम वोटरों का रुझान कांग्रेस के प्रति बढा है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा कांग्रेस के पक्ष में आएगा इस पर संदेह है. हां, कांग्रेस सभी वर्गों के मतों में थोड़ी-बहुत सेंधमारी जरूर कर सकती है.'

वैसे, कांग्रेस के जुड़े सूत्रों का यह भी कहना था, कि पार्टी चुनाव भले ही सभी सीटों पर लड़े, लेकिन करीब 20 सीटें ऐसी होंगी जिन पर खास तवज्जो दी जाएगी. इनमें अमेठी और रायबरेली के अलावा वह सीटें शामिल हैं जहां पार्टी ने पिछले कुछ चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी के मौसम में उलटफेर जारी, आज लखनऊ समेत 48 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
यूपी के मौसम में उलटफेर जारी, आज लखनऊ समेत 48 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
वाराणसी के दालमंडी में फिर चला सड़क चौड़ीकरण का कार्य, 30 मकान ध्वस्त
वाराणसी के दालमंडी में फिर चला सड़क चौड़ीकरण का कार्य, 30 मकान ध्वस्त
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
मार्च में दिल्ली की बारिश का चौंकाने वाला अंदाज, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा तापमान?
मार्च में दिल्ली की बारिश का चौंकाने वाला अंदाज, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा तापमान?

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
इतना पतला घर कि सांस भी साइड होकर लेनी पड़े! 63 सेंमी का मकान देख यूजर्स बोले- ये घर है या गली?
इतना पतला घर कि सांस भी साइड होकर लेनी पड़े! 63 सेंमी का मकान देख यूजर्स बोले- ये घर है या गली?
नशेड़ियों की फौज तैयार कर रहा यह देश, आखिर कौन कर रहा है इनकी भर्ती?
नशेड़ियों की फौज तैयार कर रहा यह देश, आखिर कौन कर रहा है इनकी भर्ती?
Embed widget