एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी में इन दिनों ‘राय साहेब’ की राय के हैं जलवे

आज कल समाजवादी पार्टी में नेता और कार्यकर्ता सभी 'राय साहेब’ की कुंडली पता करने में लगे हैं. कोई उनका मोबाइल नंबर ढूँढ रहा है, तो कोई ये जानना चाहता है कि वे कहां के रहने वाले हैं.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के बड़े बड़े नेता इन दिनों ‘राय साहेब’ की कुंडली पता करने में लगे हैं. कोई उनका मोबाइल नंबर ढूंढ रहा है, तो कोई ये जानना चाहता है कि वे कहां के रहने वाले हैं. कुछ नेता ये पता कर रहे हैं कि ‘अध्यक्ष जी’ अखिलेश यादव से राय साहेब को किसने मिलवाया. जितने मुंह उतनी बातें. लेकिन सच ये है कि पार्टी के किसी नेता को उनका पूरा नाम तक नहीं पता है. लेकिन राय साहेब को सबने देखा है. उनकी क्लास में बड़े बड़े नेता से लेकर पार्टी के प्रवक्ता भी मौजूद रहे हैं.

क्या राय साहेब के बारे में कुछ पता चला?

समाजवादी पार्टी के नेता जब आपस में मिलते हैं. तो एक दूसरे से बस यही पूछते हैं ‘क्या राय साहेब के बारे में कुछ पता चला’ लेकिन इस सवाल का जवाब अब तक किसी को नहीं मिल पाया है. राय साहेब से एक विधायक ने मोबाइल नंबर पूछा तो वे बोले ‘मेरा नंबर सिर्फ़ अखिलेश यादव जी के पास है’. हाल में ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी की लगातार चार बैठकें हुई. यादव, मुस्लिम और ग़ैर यादव पिछड़े नेताओं की अलग अलग मीटींग हुई. फिर पार्टी के प्रवक्ताओं की बैठक हुई. राय साहेब सभी मीटींग में मौजूद रहे. बूथ लेवल तक समाजवादी पार्टी कैसे मज़बूत हो से लेकर नेता कैसे भाषण दें. राय साहेब ने कई मुद्दों पर पार्टी नेताओं की क्लास ली.

राय साहेब की क्लास में हर मुद्दे पर हुई चर्चा

यादव नेताओं को उनहोंने समझाया कैसे दलितों को पार्टी से जोड़ना है. तो मुस्लिम नेताओं को भी राय साहेब ने  कई टिप्स दिए. ईद-बक़रीद में होर्डिंग और बैनर में अखिलेश यादव की तस्वीर कैसी होनी चाहिए. बीजेपी नेताओं के ख़िलाफ़ हिंदू विरोधी बयान और भाषण न दें. कोई ऐसा काम न करें जिससे हिंदुओं की भावना को ठेस पहुँचे. पीएम नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ अभद्र भाषा न बोलें. ग़ैर यादव पिछड़े नेताओं को भी राय साहेब ने राजनीति के गुर बताये. उन्होंने बताया कोई ऐसा काम न करें जिससे लगे कि पार्टी मुस्लिम समर्थक है. राय साहेब ने प्रवक्ताओं को बताया न्यूज़ चैनलों पर डिबेट में अपनी बात कैसे रखें. मीडिया से किस तरीक़े से बात करें, कपड़े किस तरह के हों. राय साहेब की क्लास में हर मुद्दे पर चर्चा हुई. सोशल मीडिया में किस तरह से अपनी बात रखें, कैसे ट्वीट करें. ये सब राय साहेब ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताया.

लोकसभा के उपचुनाव में  भी राय साहेब की राय आई बहुत काम

सूत्र बताते हैं कि हाल में हुए लोकसभा के उपचुनाव में  भी राय साहेब की राय बहुत काम आई. सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफ़े से गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफ़े से फूलपुर सीट ख़ाली हुई थी. इनके सुझाव पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने भाषण में संयम बनाए रखा. किसी बड़े मुस्लिम नेता को चुनाव प्रचार में नहीं लगाया गया. ग्राऊंड पर एसपी और बीएसपी कार्यकर्ताओं के तालमेल की कमान अखिलेश यादव के पास थी. बीजेपी के नेता लगातार इस गठबंधन को कोसते रहे, साँप छूछूंदर तक कह दिया. लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता उनकी जाल में नहीं फँसे. ऐसा लग रहा है कि राय साहेब सबको पसंद आ गए हैं. लेकिन असली चुनौती तो लोकसभा चुनाव की है. वैसे पिछले विधान सभा चुनाव में भी अखिलेश यादव ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए एक एजेंसी की मदद ली थी.

ये मिस्टर राय हैं- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के नेताओं की एक बैठक में अखिलेश यादव और राय साहेब मौजूद थे. अखिलेश ने बताया ‘ये मिस्टर राय हैं, आप सबको चुनावी रणनीति से लेकर प्रचार के तौर तरीक़े बतायेंगे. बड़े क़ाबिल और पढ़े लिखे हैं. हमारी और आपकी मदद करने आए हैं’. फिर बारी आई राय साहेब की. उन्होंने अपनी बात ती शुरूआत इस तरह से की ‘हमें तो बीजेपी ने करोड़ों के ऑफ़र दिए थे. लेकिन मैं सामाजिक न्याय के लिए काम करना चाहता हूँ’. बिहार से भी कनेक्शन है राय साहेब का. बताया जाता है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी उनके संपर्क में हैं. देश के एक दलित एक्टिविस्ट भी राय साहेब की मदद कर रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget