एक्सप्लोरर

अब कुंभ के दौरान भी बजेंगी प्रयागराज में शहनाइयां, योगी सरकार के दखल पर बदला फैसला

संगम के शहर प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान शादियों पर लगी पाबंदी अब वापस ले ली गई है. प्रयागराज जिला प्रशासन ने इस बारे में योगी सरकार के दखल पर यू टर्न लेते हुए अपना फैसला वापस ले लिया है.

प्रयागराज: संगम के शहर प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान शादियों पर लगी पाबंदी अब वापस ले ली गई है. प्रयागराज जिला प्रशासन ने इस बारे में योगी सरकार के दखल पर यू टर्न लेते हुए अपना फैसला वापस ले लिया है. अफसरों का कहना है कि प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान भी शादीघरों या बैंक्विट हॉल्स में शादियां हो सकेंगी. हालांकि बाराती अब भी सड़कों पर न तो ठुमके लगाएंगे और न ही गाड़ियों पर पार्किंग हो सकेगी.

इस मामले में प्रयागराज के डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि शादियों पर रोक पहले भी नहीं थी. शादीघरों को नोटिस भेजी गई थी, वह आदेश नहीं, बल्कि एडवाइजरी थी. जो भी लोग गेस्ट हाउस या बैंक्विट हाल के अंदर शादी की रस्म अदा करना चाहेंगे, वह कर सकेंगे. शादियों या किसी भी दूसरे आयोजनों पर कोई मनाही नहीं है. हालांकि जिन रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, उस पर किसी वाहन को शादी - ब्याह के नाम पर नहीं छोड़ा जाएगा, इसलिए लोग इस बारे में खुद ही फैसला ले सकते हैं.

दरअसल प्रयागराज प्रशासन ने चुनिंदा शादीघरों में शादी ब्याह के आयोजन पर जो पाबंदी लगाई थी, उस पर काफी कोहराम मचा था. आम नागरिको के साथ ही साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद ने भी इस मामले में अपना विरोध जताया था. मंगलवार को योगी सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयागराज आने पर उनसे भी इस मामले में शिकायत की गई थी.

मंत्री के दखल पर ही अफसरों ने इस मामले में यू टर्न लेते हुए अब शादियों पर कोई रोक नहीं होने की बात कही है. हालांकि अफसरों ने सीधे तौर पर फैसला वापस लेने के बजाय गोल -मोल जवाब दिया है. उनका कहना है कि पहले भी पाबंदी नहीं थी और वह सिर्फ एडवाइजरी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget