एक्सप्लोरर

राम मंदिर मसले से पीछे हटने के लिए बनाया जा रहा है दबाव: वसीम रिजवी

रिजवी ने कहा कि उन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कट्टरपंथी मुसलमानों द्वारा इसलिए दबाव बनाया जा रहा है, ताकि शिया वक्फ बोर्ड डरकर अपना हलफनामा सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ले.

लखनऊ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के मामले में बोर्ड का दावा वापस लेने के लिए उन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. उन्हें कभी धमकाया जा रहा है तो कभी फतवे के जरिए डराकर कदम पीछे हटाने के लिए कहा जा रहा है.

रिजवी का यह बयान शिया समुदाय के सर्वाच्च धर्मगुरु इराक के अयातुल्लाह अल सैयद अली अल हुसैनी अल शीस्तानी के उस फतवे के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वक्फ की संपत्ति राम मंदिर या किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए नहीं दे सकते हैं.

इराक से अयातुल्लाह शीस्तानी  ने जारी किया है फतवा

रिजवी ने कहा कि उन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कट्टरपंथी मुसलमानों द्वारा इसलिए दबाव बनाया जा रहा है, ताकि शिया वक्फ बोर्ड डरकर अपना हलफनामा सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ले. उन्होंने कहा, "पहले दाऊद इब्राहीम द्वारा मुझे मारने की धमकी दी गई. फिर दाऊद के पांच लोग मेरी हत्या करवाने के लिए भेजे गए जो गिरफ्तार कर लिए गए. फिर पाकिस्तान से जमाअते इस्लामी से धमकी भरा मेल आया, जिसमें कहा गया कि मेरी मौत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा. अब इराक से अयातुल्लाह शीस्तानी साहब का फतवा आया है."

रिजवी ने कहा- शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का समर्थन करता है

रिजवी ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का समर्थन करता है और बोर्ड भारतीय संविधान के बने कानून के तहत चलेगा. वह आतंकियों के दबाव के डर और फतवे के अनुसार नहीं चलेगा.

उन्होंने कहा, "अयातुल्लाह शीस्तानी साहब का फतवा उन्हें गुमराह करके मंगवाया गया है, ताकि शिया वक्फ बोर्ड पर दबाव बनाया जा सके. हम इसको नहीं मानते."

रिजवी ने कहा कि राम मंदिर, राम जन्मभूमि अयोध्या में बनाया जाना हिंदू समाज की आस्थाओं के अनुसार उनका अधिकार है और शिया वक्फ बोर्ड अपनी जिम्मेदारी देशहित में निभा रहा है.

बता दें कि शिया वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का समर्थन करते हुए हलफनामा दाखिल किया है. रिजवी का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट में शिया वक्फ बोर्ड के सुन्नी पक्षकारों से अलग रुख रखने की वजह से बाबरी मस्जिद के पैरोकारों का पक्ष कमजोर हो गया है, इसलिए उन पर तरह-तरह का दबाव बनाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget