एक्सप्लोरर

वाराणसी: बीएचयू कैंपस में चाय विक्रेता की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक रामजतन साहनी को बीएचयू कैंपस में ही चाय की दुकान एलाट की गई थी. वो वहीं रहा भी करते थे. पुलिस को मौके से शराब की दो खाली बोतलें भी मिली हैं. मामले की जांच की जा रही है,

वाराणसी: बीएचयू परिसर में मंगलवार को बदमाशों ने चाय बेचने वाले एक 60 वर्षीय व्यक्ति रामजतन साहनी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. साहनी की बीएचयू कैंपस के आयुर्वेद संकाय के पास दुकान थी उका शव भी वहीं दुकाने के पास ही पाया गया. चाय विक्रेता की हत्या के बारे में जब लोगों को पता लगा तो कैंपस में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गोरखपुर के मूल निवासी रामजतन साहनी उर्फ रामू पिछले 25 वर्षों से परिसर में चाय की दुकान चलाते थे. यह दुकान बीएचयू से उन्हें आवंटित हुई थी. रात को दुकान बंद कर वह बाहर ही सो गए थे.

लंका थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि यहां रामजतन साहनी नाम के एक व्यक्ति की चाय की दुकान एलाट है, जहां वह अपनी दुकान चलाते थे और यहीं रहते भी थे. उन्होंने कहा कि साहनी के सर पर ईट से तीन जगह वार किया गया है, उनके सर पर चोट है जिससे उनकी मृत्यु हो गई. उनके पास से चाबी लेकर दुकान भी खोली गई है, ऐसी संभावना भी है कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए यह हत्या की है.

भारत भूषण ने बताया कि रामू पिछले कई वर्षों से लंका थाने के रमना गांव में रह रहे थे और वहीं पर उनके बच्चे रहते हैं. वह रात को दुकान पर ही रुक जाते थे. खाना घर से आ जाता था.

पुलिस को मौके से शराब की दो खाली बोतलें मिली है. घटना की सूचना मिलते ही शहर के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे.

इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की दृश्यता कम होने के कारण यह वारदात कैद नहीं हो पाई. पुलिस ने घटना स्थल से ईंट बरामद की है. इस संबध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यूपी:  हालत में सुधार के बाद प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट हुए चिन्मयानंद, PGI में हैं भर्ती

हमीरपुर में बारिश और बिजली का कहर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी: विधानसभा उपचुनावों के लिए बीएसपी ने कसी कमर, प्रचार अभियान किया तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget