एक्सप्लोरर

यूपी: योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, सुरेश राणा और अनिल राजभर का कद बढ़ा

योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

स्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों- महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गयी है.

सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गयी है. उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नये चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी.

इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget