एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चुनाव आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यूपी बोर्ड 2017 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीख घोषित करने के बाद गुरुवार देर रात इस फैसले पर रोक लगा दी.

चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे बोर्ड अधिकारी

आयोग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बिना अनुमति के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने से नाराज है. बोर्ड अधिकारी शुक्रवार को चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे. विभाग के सूत्रों के अनुसार, आयोग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को शुक्रवार को दिल्ली तलब किया है. साथ ही मुख्य सचिव राहुल भटनागर को पत्र लिखकर आपत्ति जताई. इसे प्रदेश में चुनाव की आहट भी माना जा रहा है.

16 फरवरी से 20 मार्च तक कराई जाएंगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

दरअसल, यूपी बोर्ड ने गुरुवार दोपहर बाद परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी थी. यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 6 मार्च तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 20 मार्च तक कराई जाएंगी. हाईस्कूल की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों और इंटर की परीक्षाएं 25 कार्य दिवसों में कराई जाएंगी. इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू हो रही है.

इस घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज की कि बिना आयोग की अनुमति के यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखें कैसे घोषित कर दी गई? चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा. सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश को कार्यालय बुलाकर उनसे बातचीत की.

शुक्रवार को दिल्ली में होगी बैठक

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश, माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार व विभागीय निदेशक अमरनाथ वर्मा मौजूद रहेंगे.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब बोर्ड परीक्षा की नई तारीखें शुक्रवार को चुनाव आयोग से विचार-विमर्श के बाद तय होंगी. उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम रोकने की पुष्टि भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget