एक्सप्लोरर

योगी राज की कानून व्यवस्था अखिलेश सरकार से भी खराब: RLD

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से ज्यादा खराब हो गई है. समाजवादी पार्टी की सरकार में उनके ही कार्यकर्ता गुंडई करते थे, लेकिन बीजेपी सरकार में पार्टी और हिंदू संगठनों के अराजक तत्व कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इन अराजक तत्वों पर हाथ डालने से कतरा रही है. चाहे वह सहारनपुर के सांसद हों या फिर गोरखपुर के विधायक, इन दोनों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

राजधानी में प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्राइम का ग्राफ

डॉ. मसूद ने कहा, "राजधानी में प्रतिदिन अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, चाहे जघन्य अपराध हो या डकैती और लूटपाट. इसके साथ ही सभी जनपदों से अपराधों की खबरें आ रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि अपराधी बेलगाम हैं."

किसानों की कर्जमाफी पर उन्होंने कहा, "मार्च, 2016 तक की कर्जमाफी की घोषणा करना आंकड़ेबाजी के अलावा कुछ नहीं है, क्योंकि अगले वर्ष का फसली ऋण उसी दशा में मिलता है, जबकि पहला ऋण अदा कर दिया गया हो. इसलिए 2016 का ऋण पहले ही अदा किया जा चुका है. हमारी मांग है कि किसानों के वर्ष 2017 तक के सभी कर्ज माफ होने चाहिए."

आरएलडी नेता ने कहा, "फसल बीमा का पैसा और फसलों का मुआवजा और गन्ने का बकाया ब्याज का भुगतान सरकार को तत्काल करना चाहिए. इसके अलावा समय पर नहरों में पानी तथा खाद बीज की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो जानी चाहिए. बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था स्थाई रूप से की जानी चाहिए."

गरीब को लगभग 700 रुपये में मिल रही है गैस

पार्टी महासचिव शिव करन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो गरीबों को उज्‍जवला योजना के अंर्तगत गैस कनेक्शन दिए गए हैं, उनको भी सब्सिडी दी जाए, क्योंकि आम जनता को गैस सब्सिडी काटकर 436 रुपये में पड़ती है, जबकि गरीब को लगभग 700 रुपये में गैस मिल रही है, जो उनके साथ अन्याय है.

उन्होंने कहा, "विकास प्राधिकरणों, नगर पालिका, जिला परिषद, नगर निगम नगर पंचायत में आरक्षण के अनुसार पूर्व सैनिकों को आवंटित नहीं हो पा रहे हैं. पूर्व सैनिकों को पुरानी आवंटित दुकानों में किराया दो से तीन गुना तक बढ़ाया जा रहा है और आम जनता को आवंटित दुकानों का किराया 180 रुपये के स्थान पर तीस वर्ष बाद भी 250 रुपया लिया जा रहा है.

170 रुपये किराए वाली दुकान का किराया 600 रुपये

शिव करन ने कहा, "पूर्व सैनिकों की दुकानों में 170 रुपये किराए वाली दुकान का किराया 600 रुपये लिया जा रहा है. सैनिकों को आवंटित दुकाने अगली पीढ़ी के लिए नहीं होती जबकि नगर पालिका द्वारा बनाई गई आम जनता को दी गई दुकानें पुस्तैनी हो जाती हैं."

उन्होंने कहा, "राशन की दुकानों या अन्य एजेंसियों में भी भूतपूर्व सैनिकों को कोटे के अनुसार, उनका हक नहीं मिलता है. पेट्रोल की घटतौली के प्रकरण में जो लोग रंगे हाथ पकड़े गए हैं, उनके लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएं. संदेह वाले पेट्रोल पंपों की मशीनों को बदलकर टेंपर प्रूफ मशीनें लगाई जाएं, जिससे उपभोक्ता को सही नाप-तौल से पेट्रोल मिल सके."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget