एक्सप्लोरर

2019 लोकसभा चुनाव में 'सबका साथ सबका विकास' नहीं बल्कि 'साफ नीयत सही विकास' होगा बीजेपी का नारा?

बीजेपी ने नया नारा दिया है 'साफ़ नीयत, सही विकास' और इसी नए नारे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली की.

शाहजहांपुर: बीजेपी ने नया नारा दिया है 'साफ़ नीयत, सही विकास' और इसी नए नारे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली की. इस रैली में जिस अंदाज़ में पीएम मोदी ने लोगों के सामने अपना भाषण किया, ऐसा लगा जैसे बीजेपी 'सबका साथ सबका विकास' के बजाय इस नए नारे 'साफ़ नीयत, सही विकास' के ज़रिए 2019 का लोक सभा चुनाव लड़ना चाहती है. पीएम ने अविश्वास प्रस्ताव और अपने ऊपर हो रहे हमलों का जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और ग़लत काम पर रोक लगाई तो मैंने कोई ग़लत किया है क्या, मैंने कोई काम अपने लिए किया है क्या?, देश को विश्वास है तो इनको अविश्वास क्यों है.

अविश्वास प्रस्ताव गिरने से साफ हो गया है कि 2019 में फिर से मोदी सरकार बनेगी: योगी

इन सब बातों से तो यही लग रहा है कि अब तक 'सबका साथ सबका विकास' का नारा लगाने वाली बीजेपी 'साफ़ नीयत सही विकास' के नारे साथ लोकसभा चुनाव में उतारने का मन बना चुकी है. किसान कल्याण रैली में पीएम ने बात की शुरुआत किसानों के मुद्दे जैसे फ़सलों का समर्थन मूल्य, गन्ना दाम का बक़ाया, फ़सल क्रय के मामले से की और बिजली, सिंचाई और ख़ाद के लिए अपनी सरकार के कामों का ज़िक्र किया.

योगी सरकार का फैसला- हाईटेक होगी कांवड़ यात्रा, भक्तों पर हेलीकाप्टर से होगी फूलों की बारिश

लेकिन इसके बाद मोदी ने चिर परिचित अंदाज़ में टर्न लिया और पुरानी सरकारों और विपक्ष को घेरना शुरू किया. लोकसभा में राहुल गांधी के भागीदार आरोप को आज उन्होंने रैली में उठाया और किसानों के दुःख दर्द के लिए अब तक की सरकारों को ज़िम्मेदार बताया. पीएम मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे में जान फूंकने की कोशिश करते हुए, किसानों के मुद्दों के लिए पहले की केंद्र और यूपी सरकारों पर हमले किए.

अखिलेश सरकार के मुकाबले योगी राज में बढ़ा महिलाओं के प्रति अपराध, देखिए आंकड़े

किसानों के मुद्दे पर बोलने के बाद मोदी ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण और हरकत पर भी जमकर बोला. बीजेपी के ख़िलाफ़ गठबंधन की क़वायद पर मोदी ने कहा कि एक दल फिर एक दल इसके बाद एक और दल यानी जहां इतने दल होंगें वहां दलदल होगा और जहां ज़्यादा दलदल होगा वहीं कमल खिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget