एक्सप्लोरर

टिड्डियों से निपटने के यूपी सरकार ने की खास तैयारी, उठाए जा रहे हैं ये कदम

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने समीक्षा कर सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल से बचाव के लिए उचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिया है.

पाकिस्तान से आये टिड्डी दल की वजह से फसलों को होने वाले नुकसान को देखते हुए यूपी सरकार लगातार कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री से लेकर जिला स्तर के अधिकारी टिड्डियों से निकलने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दे रहे हैं. हालांकि यूपी और राजस्थान की सीमा के आसपास के ज़िलों में टिड्डियों का खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है.

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिड्डी दल से निपटने के निर्देश जारी किए हैं. इसके नियंत्रण के लिए टीमों का गठन भी किया गया है. मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने समीक्षा कर सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल से बचाव के लिए उचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिया है.

गठित टीमें टिड्डियों की गतिविधियों पर निगरानी रखकर सम्बन्धित जिलों को आवश्यक सुरक्षात्मक निर्देश जारी कर रही हैं. टिड्डियों द्वारा आक्रमण करने की स्थिति में एक साथ इकट्ठा होकर ढोल, नगाड़े, टीन के डब्बे, थालियां आदि को बजाते हुए शोर मचाने की एडवाइजरी भी जारी की गई है.

इससे पहले टिड्डी के प्रकोप को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समीक्षा की थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अफसरों को बचाव को लेकर निर्देश जारी हुए हैं. टिड्डी से बचाव के लिए प्रबंधन अधिनियम के तहत खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों पर टिड्डी नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी टास्क फ़ोर्स कंट्रोल रुम स्थापित करने के निर्देश जारी हुए हैं. अग्निशमन विभाग की गाड़ियों समेत विभिन्न माध्यमों से टिड्डियों की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं. यूपी में ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, इटावा, कानपुर देहात, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को ख़ास एहतियात बरतने को कहा गया है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आतंक मचाने के बाद UP पहुंचा टिड्डियों का दल, CM योगी ने दिए ये निर्देश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget