एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में बढ़े कोरोना के मामले, 76 नए पॉज़िटिव मरीजों के साथ आंकड़ा 1 हज़ार के पार

गौतमबुद्ध जिले में 1011 लोग कोरोना से संक्रमित, स्वस्थ होने पर 510 लोग डिस्चार्ज. अलग अलग अस्पतालों में 489 लोगों का चल रहा है इलाज, अब तक 12 लोगों की हुई मौत.

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. सोमवार को वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा चार अंकों में पहुंच गया. सोमवार को बीते 24 घंटे में 76 संक्रमितों के मिलने से प्रशासन नई रणनीति बनाने में जुट गया है. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1085 हो गई है. इनमें 74 क्रॉस नोटिफाइड और 1011 गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं. जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 510 हो गई है.

फिलहाल 489 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वायरस के संक्रमण से अब तक 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सोमवार को हालांकि तीन लोगों की मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वे दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को तीन लोगों की मौत हुई है, लेकिन वे दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें सेक्टर-76 निवासी 74 साल के व्यक्ति, नोएडा के सेक्टर-31 के निठारी गांव निवासी 24 साल के पुरुष और सेक्टर-57 निवासी 29 साल का युवक शामिल है. ये लोग दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 74 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं. इनमें 23 मरीज दिल्ली के, 11 गाजियाबाद, एक आंध्र प्रदेश, 1 वेस्ट बंगाल, 1 आगरा, 2 हापुड़, 8 बुलंदशहर, 2 अलीगढ़ और 1 हरियाणा के हैं. तीन मरीजों की दो बार एंट्री हुई है. जबकि 13 मरीज की एंट्री पहले ही की जा चुकी है.

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है. उनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कुल 723 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. उनमें 15 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget