एक्सप्लोरर

यूपी: हिंसा के बाद छावनी बना सहारनपुर, बिना इजाजत जुलूस निकालने पर हुआ बवाल

सहारनपुर: यूपी का सहारनपुर शहर छावनी बना हुआ है. रात भर पूरा शहर पुलिस के पहरे में रहा. सहारनपुर में कल दिन भर जमकर बवाल हुआ. बीजेपी सांसद ने बिना इजाजत आबंडेकर के नाम पर जुलूस निकाला. जुलूस में पत्थरबाजी होने के बाद इसने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया.

बीजेपी सांसद और विधायक की अगुवाई में निकला जुलूस

शहर में हंगामा उस वक्त हुआ जब सहारनपुर के बीजेपी सांसद राघव लखनपाल और बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर की अगुवाई में जुलूस निकाला गया. सहारनपुर के बाहरी इलाके के दुधली गांव में जब जुलूस मुस्लिम इलाके से गुजरा तो उस पर पथराव हुआ. जिससे जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और जमकर तोड़फोड़ की.

सहारनपुर को कश्मीर नहीं बनने देंगे- बीजेपी सांसद

आरोप है कि मुस्लिमों की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. जुलूस में शामिल लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी. बीजेपी सांसद का कहना है कि सहारनपुर को कश्मीर नहीं बनने दिया जाएगा.

जुलूस में पत्थरबाजी के बाद भीड़ इतनी आक्रामक हो गई कि उसने डीएम और एसएसपी दफ्तर पर धावा बोल दिया. एसएसपी दफ्तर का फर्नीचर औऱ सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले. बीजेपी सांसद ने एसएसपी को जमकर भला बुरा भी कहा.

यूपी: हिंसा के बाद छावनी बना सहारनपुर, बिना इजाजत जुलूस निकालने पर हुआ बवाल

यहां जानें- क्या हुआ बवाल?

सहारनपुर के दलित औऱ मुस्लिमों के गांव दुधली में पहले आंबेडकर औऱ रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाती थी. लेकिन मुस्लिमों के विरोध के बाद यहां सात साल से शोभायात्रा निकालने की इजाजत नहीं थी. योगी सरकार आने के बाद हिंदू संगठनों ने 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने की इजाजत मांगी थी. जिसे प्रशासन ने नामंजूर कर दिया. बिना इजाजत के कल जुलूस निकला और जब ये मुस्लिम इलाके से गुजरा तो पथराव हो गया. जिससे हालात बिगड़ गए.

यूपी: हिंसा के बाद छावनी बना सहारनपुर, बिना इजाजत जुलूस निकालने पर हुआ बवाल

सांप्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील माना जाता है सहारनपुर

सहारनपुर के हंगामे में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं. फिलहाल इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है. सहारनपुर को सांप्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील माना जाता है. साल 2014 में भी यहां दो गुटों के झगड़े ने दंगे का रूप ले लिया था. फिलहाल कल के हंगामे के बाद पूरे शहर में तनाव बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: JSSC CGL एग्जाम को लेकर सरकार से बात सफल, अन्य मांगों को लेकर आज विधानसभा मार्च
Live: JSSC CGL एग्जाम को लेकर सरकार से बात सफल, अन्य मांगों को लेकर आज विधानसभा मार्च
झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में रांची आ रहे छात्र, शांतिपूर्ण होगा विधानसभा मार्च
झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में रांची आ रहे छात्र, शांतिपूर्ण होगा विधानसभा मार्च
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget