एक्सप्लोरर

PM मोदी पर अखिलेश का पलटवार, कहा- 'हमें आता है ‘आंधी’ के बीच साइकिल चलाने का हुनर'

सीतापुर/लखीमपुरखीरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में बीजेपी की ‘आंधी’ चलने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावे पर पलटवार करते हुए आज कहा कि समाजवादियों को आंधी को चीरकर साइकिल चलाने का हुनर बखूबी आता है.

समाजवादी लोग जानते हैं आंधी तूफान को हराकर सरकार बनाना

अखिलेश ने सीतापुर और लखीमपुर में आयोजित एक चुनावी रैलियों में कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की आंधी चल रही है, तो उन्हें पंजाब में भी कुछ हवा नजर आयी होगी, लेकिन हम समाजवादी लोग आंधी तूफान को हराकर सरकार बनाना जानते हैं. हम जानते हैं कि हवा के रख के खिलाफ भी किस तरह साइकिल चलायी जाती है.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यूपी के अलीगढ़ में आयोजित चुनावी रैली में एसपी अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस से गठबंधन पर तंज करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की आंधी चल रही है.

उन्होंने कहा था, ‘‘यहां एक प्रकार से केसरिया सागर मेरे सामने उफान पर नजर आ रहा है. जब आंधी तेज होती है तो छोटी उमर का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पाता, इसलिये वह कोई सहारा ढूंढता है. इस बार बीजेपी की आंधी इतनी तेज है कि यहां के मुख्यमंत्री किसी को भी पकड़ लेते हैं. वह और लोगों को पकड़ने में लगे हैं, लेकिन यह आंधी उनको ना टिकने देगी, ना बचने देगी.’’

कानून-व्यवस्था के बारे में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप

अखिलेश ने प्रधानमंत्री पर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के बारे में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान जाने कि मोदी कहां से आंकड़े ले आते हैं. हमारा मानना है कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का हर शब्द सही होगा लेकिन उन्हें जनता के सामने आंकड़े रखने में ईमानदारी दिखानी चाहिये.

उन्होंने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने के मामले में अग्रणी तीन प्रदेशों पर नजर डालें तो उन सभी राज्यों में बीजेपी की सरकार है. अखिलेश ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनायीं और अपने चुनाव घोषणापत्र में किये गये एक-एक वादे को पूरा करने का वचन दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget