एक्सप्लोरर

यूपी: बैलगाड़ी और ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे विधायक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र सोमवार को शुरू हुआ. विपक्ष ने जहां खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामा किया, वहीं कुछ विधायकों ने अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंच कर चर्चा को जन्म दिया. बीजेपी के विधायक बैलगाड़ी से तो बहुजन समाज पार्टी के विधायक ई-रिक्शा से सदन पहुंचे.

अलग अंदाज के कारण चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश विधानसभा की संयुक्त बैठक में विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण का भले ही जमकर विरोध किया, लेकिन चर्चा का विषय बैलगाड़ी भी रही. इस बार विधानसभा में कुछ ऐसे माननीय हैं, जो आज अपने अलग अंदाज के कारण चर्चा का विषय बन गए.

उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के सत्र के पहले दिन दो विधायक विधानसभा ई-रिक्शा और बैलगाड़ी से पहुंचे. झांसी के गरौठा से बीजेपी विधायक अनूठे अंदाज में सदन पहुंचे. विधायक जवाहर लाल राजपूत आज विधान भवन प्रांगण में बैलगाड़ी लेकर पहुंचे.

विधायक की बैलगाड़ी देखने वालों का लग गया तांता

खुद को किसान बताने वाले झांसी के गरौठा से बीजेपी विधायक जवाहर लाल राजपूत जब बैलगाड़ी से विधान भवन प्रांगण में पहुंचे तो लोग हैरत में पड़ गए. पहले मुख्य द्वार पर वाहन पास का मसला फंसा. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जाने दिया. अंदर विधायक की बैलगाड़ी देखने वालों का तांता लग गया. उनकी हरकत पर सुरक्षाकर्मियों से लेकर दूसरे माननीय भी मुस्कुराते हुए विधायक के इस अंदाज को देखते नजर आए.

विधानभवन में आज श्रावस्ती के भिनगा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद असलम राइनी भी अलग अंदाज में दिखे. आज उन्होंने विधानसभा के मुख्य द्वार तक का सफर ई-रिक्शा से तय किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget