एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: हापुड़ सीट पर कांग्रेस-बीजेपी-बीएसपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

हापुड़: उत्तरप्रदेश की हापुड़ विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक और उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजराज सिंह के लिए इस बार राह आसान नहीं है और उन्हें त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस के गजराज सिंह वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के धर्मपाल सिंह को लगभग 22 हजार मतों से पराजित कर चौथी बार विधायक बने थे. इस बार उन्हें 11 फरवरी को होने वाले मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती हापुड़ विधानसभा सीट से पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं. हापुड़ मंडी में आलू की आढ़त चलाने वाले विजयपाल देहात क्षेत्र में खासी पकड़ रखते हैं. परंपरागत दलित वोटों के बल पर चुनावी मैदान में उतरे बहुजन समाज पार्टी के श्रीपाल सिंह ने भी राजनीति में नया होने के बावजूद आम जनता में पैठ मजबूत की है. त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हापुड़ विधानसभा सुरक्षित सीट पर इस बार मुकाबला भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच है. भाजपा के विजयपाल आढ़ती भी देहात क्षेत्र के किसानों और दलितों में मजबूत पकड़ होने के कारण गजराज सिंह के देहात वोटों में सेंध लगा सकते हैं. आम जनता में तेजी के साथ अपनी पहचान बनाने वाले बसपा प्रत्याशी श्रीपाल को नगरीय क्षेत्र में मजबूत माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो सपा-कांग्रेस गठबंधन से भी कांग्रेस को नफा कम नुकसान ज्यादा होगा क्योंकि सपा के पास यहां मजबूत वोट बैंक नहीं है. इस बार जाट समुदाय के वोट भी रालोद प्रत्याशी की ओर जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget