एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: चुनावी रंग के बीच वाराणसी में अफवाहों की भांग!

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी के रोड शो के बाद वाराणसी में चुनावी रंग चोखा हो चला है. इस रंग में अफवाहों की भांग ने रही-सही कसर पूरी कर दी है. चूंकि यह बनारस है और होली करीब है, इसलिए यहां चुनावी चर्चा चाय की दुकानों से बाहर निकल कर भांग और ठंढई की दुकानों तक पहुंच गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शनिवार को जिस गोदौलिया चौराहे से गुजरा था, वहां भांग और ठंढई की कई दुकानें हैं. इन्हीं में एक है राजू ठंढई कार्नर. ठंढई के साथ सिल-बट्टे पर पिसी भांग यहां बनारसियों के लिए उपलब्ध है. रविवार शाम इसी दुकान पर चुनावी चर्चा हुई.

अधेड़ उम्र के राम कुमार यादव ने कहा, "गुरु अब माहौल जम गया है. मोदी ने रंग जमा दिया है. बड़ी भीड़ थी रोड शो में. लग रहा है अखिलेश, राहुल के भिड़ा देही बनारस में."

लगभग इसी उम्र के विजय जायसवाल ने नहले पे दहला मारा- "अबे राहुल, अखिलेश को कम नहीं समझना. मोदी से कम भीड़ नहीं रहा दोनों के रोड शो में. तीन लाख से ऊपर मनई रहन. दोनों चप गए हैं, नहीं तो मोदी तीन दिन बनारस में न बिताते."

चर्चा में शामिल तीसरे व्यक्ति अखिलेश शर्मा बात को दूसरी दिशा देते हैं- "यार बहिन जी (मायावती) का अता-पता नाहीं है."

इस बार चौथे व्यक्ति चंचल विश्वकर्मा ने जवाब दिया-"अबे पता नहीं है? बीजेपी से सेटिंग हो गई है बहन जी की. जहां बहन जी कमजोर हैं, वहां बीजेपी को सपोर्ट कर रही हैं और जहां बीजेपी वाले कमजोर हैं, वहां वे बहनजी को सपोर्ट कर रहे हैं. बाद में दोनों मिल जाएंगे, देख लेना. दक्षिणी में यहीं खेल चलत हौ गुरु. बीएसपी वाला अंत में बीजेपी को सपोर्ट कर देगा. उसके बदले पिंडरा में बीजेपी वाला बीएसपी को सपोर्ट करने वाला है."

वाराणसी की पिंडरा सीट से बीजेपी के डॉ. अवधेश सिंह, बीएसपी के बाबूलाल पटेल और कांग्रेस से अजय राय उम्मीदवार हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां अवधेश सिंह की स्थिति मजबूत है, लेकिन ठंढई की दुकान पर चुनावी चर्चा ठीक इसके उलट है.

विजय बात को बीच में काटते हैं- "अबे खबर तो कांग्रेस और बीएसपी की भी आ रही है. दूनों एक-दूसरे के उम्मीदवारों के खिलाफ इसलिए गरमा नहीं रहे हैं. जरूरत पड़ने पर कांग्रेस सरकार बनाने में बीएसपी को भी सपोर्ट कर सकती है. ऐसी चर्चा आ रही है. आज रात तक और क्लीयर हो जाएगा गुरु."

ठंढई का प्याला खाली हो चुका है और चारों चर्चेबाज बाइक पर सवार होकर दफा हो गए.

चर्चा कोई भी हो, उसका कोई न कोई सूत्र जरूरत होता है और उसी सूत्र को जानने के लिए संवाददाता ने आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से संपर्क किया. संघ के इस पदाधिकारी ने नाम जाहिर न करने के आग्रह के साथ कहा, "वाराणसी में इस तरह की चर्चा हमें भी सुनने को मिली है. लेकिन इस चर्चा का कोई आधार नहीं है. हां, संघ के लोग अच्छे उम्मीदवारों का कहीं भी समर्थन करने के लिए स्वतंत्र हैं. चुनाव है और होली भी है, इस तरह की बहुत सारी चर्चाएं सुनने को मिलेंगी."

कांग्रेस ने भी इस तरह की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया. पार्टी के प्रदेश स्तर के एक नेता ने कहा, "बीजेपी और बीएसपी के बीच समझौते की चर्चा तो मैं भी सुन रहा हूं. लेकिन कांग्रेस और बीएसपी के बीच समझौते की बात बिल्कुल निराधार है. कांग्रेस का गठबंधन एसपी से है और दोनों दल मिलकर सरकार बनाएंगे."

बयान देने के लिए अधिकृत न होने के कारण इस नेता ने नाम न जाहिर करने का अनुरोध किया. कांग्रेस नेता ने कहा, "यह बनारस है, इस तरह की अफवाहें मतदान तक उड़ती रहेंगी, मतदाताओं को इसपर ध्यान नहीं देना चाहिए."

बहरहाल हम भी इस चर्चा को यहीं विराम देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget