एक्सप्लोरर

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, शाम तक खुलासा कर सकती है पुलिस

यूपी के अमेठी में बीजेपी से जुड़े एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

अमेठी: यूपी के अमेठी में बीजेपी से जुड़े एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में पाचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाम तक इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया जा सकता है. पुलिस फिलहाल ये जानकारी कर रही है कि आखिर क्यों इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं.

कैसे हुई हत्या

सुरेंद्र सिंह शादी समारोह से लौट कर घर पहुंचे थे. घर के बाहर बरामदे में जैसे ही सोने के लिए लेटे थे कि तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. आनन-फानन में सुरेंद्र सिंह को रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. लखनऊ ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया.

स्मृति ने अर्थी को दिया कंधा

सुरेंद्र सिंह के हत्या की खबर दिल्ली में स्मृति ईरानी को मिली तो पहले स्मृति ईरानी ने एसपी अमेठी से बात की. घटना की जानकारी ली और वह फिर खुद दिल्ली से अमेठी पहुंच गईं. स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र सिंह के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अर्थी को कंधा भी दिया.

पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे हत्यारे को- स्मृति

स्मृति ईरानी ने परिवारे से मिलने के बाद कहा, ''हत्यारा अगर पाताल में भी होगा तो ढूंढ निकालेंगे. मैंने परिवार से सामने संकल्प लिया है कि जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया उसे सजा दिलाने तक सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. मुझे 23 मई को अमेठी को संभालने के लिए कहा गया था, इसका संदेश साफ और स्पष्ट है.''

यूपी सरकार भी सख्त

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ट्वीट किया गया, ''अमेठी के पूर्व प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या पर माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने डीजीपी को कड़ी कार्रवाई करने और अगले 12 घंटों में परिणाम दिखाने के निर्देश दिये हैं. मामले की जांच के लिए आईजी लखनऊ को भेजा गया है.''

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ''हम सारे एंगल को देख रहे हैं, हमें कुछ पुरानी रंजिशों का भी पता चला है. राजनीतिक विवाद अगर कोई हो तो उसका भी पता लगा रहे हैं. हमारी टीम बेहद सघन जांच में लगी हुई हैं. अभी तक हमने सात लोगों को हिरासत में रखा है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget