एक्सप्लोरर

यूपी: योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 29 आईपीएस अफ़सरों के तबादले

तीन दिनों से पुलिस अफ़सरों की इस लिस्ट को लेकर माथापच्ची चल रही थी. यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने पहले जो लिस्ट दी थी, उसे मुख्यमंत्री ने ख़ारिज कर दिया था. योगी ने डीजीपी को 2013 बैच के आईपीएस अफ़सरों को जिलों की ज़िम्मेदारी देने को कहा था.

लखनऊ: योगी सरकार ने देर रात 29 आईपीएस अफ़सरों के तबादले कर दिए. इसके कारण 13 जिलों के एसपी और एसएसपी भी बदल गए. आईपीएस के साथ-साथ 14 पीपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफ़र हुआ. तीन दिनों से पुलिस अफ़सरों की इस लिस्ट को लेकर माथापच्ची चल रही थी. यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने पहले जो लिस्ट दी थी, उसे मुख्यमंत्री ने ख़ारिज कर दिया था. योगी ने डीजीपी को 2013 बैच के आईपीएस अफ़सरों को जिलों की ज़िम्मेदारी देने को कहा था.

यूपी: योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 29 आईपीएस अफ़सरों के तबादले

फेरबदल की लिस्ट में शलभ माथुर के नाम ने सबको चौंका दिया है. उन्हें गोरखपुर के एसएसपी से हटा कर डीजीपी ऑफ़िस से अटैच कर दिया गया है. सीएम बनने से पहले योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के ही सांसद थे. पिछले बीस महीनों में यहां चार एसएसपी बदले जा चुके हैं. जम्मू कश्मीर कैडर के आईपीएस अफ़सर सुनील गुप्ता को अब गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है. वे जम्मू के भी एसएसपी रह चुके हैं. यूपी आने से पहले वे जम्मू कश्मीर में डीआईजी थे. लखनऊ के रहने वाले गुप्ता यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के क़रीबी माने जाते हैं.

रायबरेली की तेज़ तर्रार एसपी सुजाता सिंह को भी हटा दिया गया है. 2012 बैच की इस आईपीएस अफसर को अब पीएसी में भेज दिया गया है. प्रतापगढ़ के एसपी रहे देवराजन सिंह वर्मा पर भी गाज गिरी है. विधायकों के कहने पर उन्हें हटा कर डीजीपी ऑफ़िस से अटैच कर दिया गया है. पिछले ही महीने उनका एक वीडियो वायरल हो गया था. जिसमें वकील उनसे कोर्ट में गाली गलौज कर रहे थे, इनका मोबाइल छीन लिए थे. इस घटना में कुछ वकीलों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. इस घटना के बाद से बीजेपी और अपना दल के विधायकों ने एसपी वर्मा को हटाने के लिए सीएम को चिट्ठी लिखी थी.

यूपी: योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 29 आईपीएस अफ़सरों के तबादले

बलरामपुर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, गोंडा, अंबेडकरनगर, मिर्ज़ापुर, बाराबंकी, मऊ, ललितपुर और झांसी के भी एसपी बदल दिए गए हैं. बिहार के रहनेवाले डॉ सतीश कुमार को लखनऊ के पड़ोसी जिले बाराबंकी का एसपी बनाया गया है. 2013 बैच के चार आईपीएस अफ़सरों को जिलों में एसपी बनाया गया है. झांसी के एसएसपी रहे विनोद कुमार सिंह को अब एटीएस का एसएसपी बना दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget