सीट शेयरिंग पर कुशवाहा ने भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, कहा- बातचीत सकारात्मक रही लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं
वहीं तेजस्वी यादव से मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''वहां मीडिया के लोग भी मौजूद थे. तेजस्वी यादव सर्किट हाउस में मेरे कमरे में आए. मैं वहां पार्टी से जुड़े काम के लिए गया था और तेजस्वी यादव वहां पहले से मौजूद थे. कई लोगों की मौजूदगी में हमारी मुलाकात हुई.''

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए में सस्पेंस बरकरार है. सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी-जेडीयू का फॉर्मूला तो तय हो गया है लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से क्या आएगा ये अभी तक साफ नहीं हुआ है. मंगलवार को इसी सिलसिले में आरएलएसपी अध्यक्ष ने दिल्ली में बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से कुशवाहा ने मुलाकात की.
इस मुलाकात के बाद कुशवाहा ने कहा, ''बीजेपी को हमने इस बात से अवगत कराया है कि हमारी पार्टी और समर्थक सीट शेयरिंग में क्या चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस पर बातचीत होगी. आज की बातचीत सकारात्मक रही लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.'' उन्होंने ये भी कहा कि अभी अमित शाह से मुलाकात का इंतजार है.
कुशवाहा का एलान- मध्य प्रदेश में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरएलएसपी
इसके साथ कुशवाहा ने एलान किया कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटे हैं, जहां 28 नवंबर को चुनाव होने हैं.
We have made Bharatiya Janata Party aware of what our party & supporters want for seat-sharing (in 2019 Lok Sabha polls). They said we will hold discussions. Discussions were positive but nothing has been finalised yet: Union minister and RLSP president Upendra Kushwaha pic.twitter.com/u7VqPjW7ne
— ANI (@ANI) October 30, 2018
वहीं तेजस्वी यादव से मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''वहां मीडिया के लोग भी मौजूद थे. तेजस्वी यादव सर्किट हाउस में मेरे कमरे में आए. मैं वहां पार्टी से जुड़े काम के लिए गया था और तेजस्वी यादव वहां पहले से मौजूद थे. कई लोगों की मौजूदगी में हमारी मुलाकात हुई.''
बता दें कि 26 अक्टूबर को अरवल के सर्किट हाउस में तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हुई थी. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई जब दिल्ली में नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात के बाद जेडीयू-बीजेपी के फॉर्मूले की घोषणा हुई थी. 26 अक्टूबर को अमित शाह ने एलान किया कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सीटों की संख्या क्या होगी इसको लेकर अभी तक एलान नहीं हुआ है. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं.
Source: IOCL

























