एक्सप्लोरर

यूपी में भर्तियों पर योगी आदित्यनाथ की 'टेढ़ी नजर' !

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार के भ्रष्टाचार को परत दर परत उधेड़ना शुरू कर दिया है. सीएम योगी ने गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के बाद अब यूपी लोक सेवा आयोग के भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. योगी ने आज आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को तलब किया.

योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब यूपी का लोकसेवा आयोग है. इस आयोग से राज्य सरकार के पीसीएस अफसरों की भर्ती की जाती है. पिछली अखिलेश सरकार में यूपी लोकसेवा आयोग का ये दफ्तर काफी विवादों में रहा था. बीजेपी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस बारे में सीएम योगी से शिकायत की है. देवेंद्र के मुताबिक 2012 में 86 PCS अफसरों में से 54 अफसर सिर्फ अखिलेश यादव के इलाके की खास जाति के ही थे.

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इंटरव्यू के दौरान जाति विशेष के अभ्यर्थियों को 200 में से 135 से 140 नंबर, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 और अल्पसंख्यक और दलित अभ्यर्थियों को 80-80 नंबर ही देने का आरोप लगाया है.

देवेंद्र ने सीएम योगी से मांग की है कि वो इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करें. 2014 में यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे अनिल यादव का कार्यकाल काफी विवादित रहा था. यूपी के आगरा के एक थाने में उनका नाम हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट में था लेकिन अखिलेश सरकार ने उन्हें आयोग का अध्यक्ष बना दिया. हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें हटना पड़ा था.

यूपी में आज से तमाम विभागों के प्रमुख सचिवों और अधिकारियों ने अपने विभागों से जुड़े कार्यक्रमों का प्रेजेंटेशन सीएम योगी को देना शुरू कर दिया है. सीएम योगी ने शिक्षा को तरजीह देते हुए सबसे पहले शिक्षा विभाग का प्रजेंटेशन लेना शुरू किया है. सभी विभागों के प्रमुखों का प्रेंजेटेशन का ये कार्यक्रम 20 अप्रैल तक चलेगा और इसमें अफसरों को बताना होगा कि वो अपने अपने विभाग में क्या काम करेंगे और उसे कितने दिन में किस तरह अंजाम देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget