एक्सप्लोरर

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया 'एम पासपोर्ट पुलिस' एप, अब वेरिफिकेशन में नहीं लगेगी देर

पासपोर्ट सेवा में सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है. इस कड़ी में मौजूदा सरकार ने भी कई सुविधाजनक उपाय किए हैं. ऐसे कदम भी उठाए गए हैं. जिससे लोगों को पासपोर्ट बनवाने में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े. एम पासपोर्ट पुलिस मोबाइल एप भी इस दिशा में एक कदम है.

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘एम पासपोर्ट पुलिस मोबाइल एप’ को लॉन्च किया. एम पासपोर्ट एप के जरिए पुलिस वेरिफिकेशन में लगने वाले समय में कमी आएगी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एम पासपोर्ट पुलिस मोबाइल एप तकनीक के माध्यम से सामान्य नागरिक की समस्या के समाधान का उत्कृष्ट प्रयास है. इससे पासपोर्ट के निर्गमन के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में लगने वाले समय में कमी आएगी. यह कार्य त्वरित, समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सकेगा.

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि एप के जरिए पुलिस सत्यापन का काम कम समय में संपन्न होगा और कम समय में पासपोर्ट जारी किए जा सकेंगे.

उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही प्रयास होने चाहिए. योगी ने कहा कि पुलिस सत्यापन के अन्य प्रकरणों, नौकरी आदि के लिए भी ऐसी ही त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी प्रक्रिया अपनायी जानी चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के जरिए समय की बचत और भ्रष्टाचार पर लगाम दोनों ही काम किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने दूरियों को सीमित कर दिया है.

एम-पासपोर्ट ऐप से अब आवेदकों को पुलिस रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस ऐप के जरिए आवेदन के साथ ही पुलिस वेरिफिकशन के लिए संबंधित थाने पर सूचना पहुंच जाएगी. इसके साथ सम्बंधित जिलों के नोडल अधिकारियों को भी आवेदन की जानकारी ऐप पर ही मिल जाएगी.

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया 'एम पासपोर्ट पुलिस' एप, अब वेरिफिकेशन में नहीं लगेगी देर

क्या है पासपोर्ट आवेदन के नियम....

पहला स्टेप: सबसे पहले आपको एप को डाउनलोड करने के बाद अपने स्मार्टफोन से एमपासपोर्ट सेवा पर मौजूद न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.

दूसरा स्टेप- इसके बाद एप पर दिए गए विकल्प के मुताबिक शहर का चुनाव कर सकते हैं. शहर का चुनाव करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप देश के किसी भी शहर में रह रहे हो लेकिन पासपोर्ट किसी दूसरे शहर से भी बनवा सकते हैं.

तीसरा स्टेप: यहां आपको अपनी बेसिक जानकारी देना जरूरी है. नाम, जन्म तिथि और इमेल आईडी जैसी जानकारी भरें.

चौथा स्टेप: इन सबके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा. याद रहे कि आपका आईडी और पासवर्ड लिख कर रखें क्योंकि आगे की प्रक्रिया के लिए आपको इसकी जरूरत पड़ेगी.

पांचवा स्टेप: इतना सब करने के बाद आपको सिक्योरिटी के लिए एक सवाल जवाब करना भी जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कभी आप अपना आईडी और पासवर्ड भूल जाते हैं तो इस सवाल का जवाब देकर आप आसानी से अपना एकाउंट रिकवर कर सकते हैं.

छठा स्टेप: इन सारी प्रक्रियाओं के बाद आखिर में एक कैप्चा कोड एप की ओर से दिया जाएगा. कोड को दिए गए बॉक्स में डालने के बाद वहां मौजूद सबमिट बटन पर क्लिक करें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके पासपोर्ट अवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget